Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Box Office Collection: पहले हफ्ते में The Raja Saab का कितना बढ़ा कलेक्शन? क्या धुरंधर और इक्कीस को पछाड़ पाएगी प्रभास की फिल्म?

The Raja Saab Box Office Collection: एक्टर प्रभास की फिल्म 'The Raja Saab' रिलीज हुई. लेकिन धुरंधर ने इक्कीस और The Raja Saab दोनों की रफ्तार को अभी भी धीमा कर रखा है. आइए जानते हैं कि The Raja Saab का पहला हफ्ता कैसा बीता?

Author
Edited By : Archi Tiwari Updated: Jan 12, 2026 07:59
The Raja Saab Box Office Collection
प्रभास की फिल्म द राजा साहब का कलेक्शन,

पिछले फ्राइडे यानी 9 जनवरी 2026, को एक्टर प्रभास की फिल्म The Raja Saab रिलीज हुई. मगर बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कुछ कमाल करती हुई नजर नहीं आ रही है. ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर ने सभी के छक्के छुड़ा दिए और अभी भी सिनेमा घरों में अपनी पकड़ बनाए हुए हैं. The Raja Saab को 3 दिन बीत चुके हैं. आइए जानते हैं कि ये फिल्म का अभी तक कितना कलेक्शन हुआ है.

यह भी पढ़ें: क्या सच में आ रही है ‘तान्हाजी 2’? अजय देवगन के पोस्ट ने बढ़ाई उम्मीदें

---विज्ञापन---

The Raja Saab फिल्म का Box Office Collection

फिल्म ‘The Raja Saab’ को रिलीज हुए 3 दिन हो चुके हैं. रविवार को इस फिल्म का कलेक्शन धड़ाम से निचे गिर गया है. कल इस फिल्म ने मात्र 20 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं शनिवार सिर्फ 27.83 करोड़ रुपए रहा. हालांकि, ओपनिंग डे पर इसकी बढ़िया कमाई देखी गई थी. इसने फ्राइडे को 53.75 करोड़ रुपए कमाए थे. लेकिन दूसरे दिन यह फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 51% तक नीचे गया.

यह भी पढ़ें: The Raja Saab की कमाई में तीसरे दिन भी भारी गिरावट, Prabhas की फिल्म का लेटेस्ट कलेक्शन क्या?

---विज्ञापन---

100 करोड़ की लिस्ट में शामिल हुई

इस फिल्म का कुल कलेक्शन 108.9 करोड़ रुपए हो चुका है. बॉक्स ऑफिस पर उतार-चढ़ाव के बावजूद फिल्म ने 100 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है.

‘द राजा साहब’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वहीं, प्रभास की फिल्म द राजा साहब के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इसने दुनिया में 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है. यह फिल्म धुरंधर के सामने नहीं टिक पा रही है. सिनेमा घरों में अभी भी धुरंधर का दबदबा कायम है.

यह भी पढ़ें: Ranveer Singh क्यों गुस्से से हुए आग-बबूला? Dua के पापा का वीडियो वायरल

First published on: Jan 12, 2026 07:59 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.