Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

BO Collection: वीकेंड पर कैसा रहा The Kerala Story 2 का हाल? जानें फिल्म ने वर्ल्डवाइड कितने छापे नोट

The Kerala Story 2 Box Office Collection: 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' की कमाई बॉक्स ऑफिस भी 9वें दिन भी जारी है. फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है. फैंस भी इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं. चलिए आपको भी बताते हैं इस फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है?

Author
Edited By : Himani sharma Updated: Mar 8, 2026 06:25
the kerala story 2 box office collection
'द केरल स्टोरी 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

The Kerala Story 2 Box Office Collection: ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 9 दिन हो गए हैं. भले ही सोशल मीडिया पर फिल्म की स्टारकास्ट की खूब तारीफ हो रही हो, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है. हालांकि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में थोड़ा उछाल देखने को मिला. मेकर्स भी इससे काफी खुश हैं. वहीं सोशल मीडिया पर भी फिल्म के सीन्स काफी वायरल हो रहे हैं. चलिए आपको भी बताते हैं ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ ने अब तक कितनी कमाई की है?

‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ का कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ ने 9वें दिन 3.75 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 15.13% रही. वहीं शोज की बात करें तो सुबह के शो 8.03%, दोपहर के शो 14.24%, शाम के शो 14.82% और रात के शो 23.44% रहे. भारत में 9 दिनों में फिल्म ने अब तक 29.40 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं अपकमिंग दिनों में ये आंकड़ा और बढ़ सकता है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘मैं सम्मान करती हूं, लेकिन…’ Nia Sharma ने खोली इंडस्ट्री की पोल? सेलिब्रिटी मैनेजर को लेकर दिया चौकाने वाला बयान

वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई?

‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो दुनिया भर में फिल्म ने 34.65 करोड़ की कमाई की. फिल्म में स्टारकास्ट की एक्टिंग की काफी तारीफ की जा रही है. इस फिल्म में अदिति भाटिया, ऐश्वर्या ओझा और उल्का गुप्ता लीड रोल में हैं. इनके साथ ही अल्का अमीन, अर्जन औजला और सुमित गहलावत भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. इन सभी सितारों ने ऑडियंस को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: थिएटर में आने से पहले ‘धुरंधर 2’ ने काटा गदर, सिर्फ 2 घंटे में 4 करोड़ की प्री-बुकिंग, जानें कब होगी रिलीज

रिलीज से पहले हुआ था विवाद

बता दें फिल्म के रिलीज होने से पहले ही ये विवादों में घिर गई थी. केरल हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने फिल्म की रिलीज डेट पर भी रोक लगा दी थी. बाद में इस मामले में डिवीजन बेंच ने फैसला सुनाया और फिल्म की रिलीज डेट पर रोक हटाई गई और उसी दिन फिल्म को रिलीज किया गया. रिलीज होते ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की. वहीं फिल्म का पहला पार्ट साल 2023 में रिलीज हुआ था और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा कमाई भी की थी.

First published on: Mar 08, 2026 06:25 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.