थिएटर में आने से पहले ‘धुरंधर 2’ ने काटा गदर, सिर्फ 2 घंटे में 4 करोड़ की प्री-बुकिंग, जानें कब होगी रिलीज

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2’ का आज ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. जैसे ही ट्रेलर रिलीज किया गया सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा. इतना ही नहीं फिल्म ने रिलीज से पहले एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर दिया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

dhurandhar 2 ranveer singh

कब रिलीज होगी 'धुरंधर 2'

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. इसी बीच मेकर्स ने आज इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसे देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं. रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड तोड़ना शुरू कर दिया है. बता दे कि यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघर में रिलीज की जाएगी. लेकिन प्री बुकिंग में इस फिल्म ने जमकर कमाई की है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

विज्ञापन
विज्ञापन

रिलीज से पहले ‘धुरंधर 2’ ने किया कमाल

कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार ‘धुरंधर 2’ ने 18 मार्च को होने वाले प्रीमियम की एडवांस बुकिंग में 4.39 करोड रुपये का कमाई कर लिया है. दिलचस्प बात यह है कि प्री बुकिंग शुरू होने के कुछ घंटे बाद ही 1.1 लाख टिकट बिक गई थी, जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है की फिल्म कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है. आपको बता दें कि ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, आर माधवन और सौम्या टंडन जैसे कई कलाकार नजर आए है. इतना ही नहीं फिल्म धुरंधर 2 में अक्षय खन्ना भी नजर आने वाले हैं.

विज्ञापन

कब रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ भारत में 3979 शोज होंगे, जिनमें से 26 शोज तो अभी से ही हाउसफुल हो गए हैं. इस फिल्म की सबसे ज्यादा प्री बुकिंग दिल्ली-एनसीआर में हो रही है. इसके अलावा मुंबई, अहमदाबाद और बेंगलुरु में भी फिल्म की जबरदस्त बुकिंग की जा रही है. आपको बता दें कि रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर 2025 को रिलीज की गई थी. इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. इस फिल्म ने दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया था. वहीं अब फिल्म का दूसरा पार्ट ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च को सिनेमाघर में रिलीज किया जाएगा. देखने वाली बात यह होगी कि क्या ये फिल्म ‘धुरंधर पार्ट 1’ का रिकॉर्ड तोड़ सकती है कि नहीं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ