The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 3: विपुल शाह पिछले काफी समय से अपनी फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. पिछले दिनों इसे लेकर काफी बवाल मचा था लेकिन विवादों के बीच इसे रिलीज कर दिया गया है. फिल्म को केरल हाई कोर्ट से रिलीज के दिन यानी कि 27 फरवरी की शाम को हरी झंडी मिली. इसकी वजह से इसकी कमाई पर असर जरूर पड़ा. ऐसे में मूवी के तीन दिन के कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं. चलिए बताते हैं फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल है.
विपुल शाह की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ 2023 में आई थी, जिसका सीक्वल ‘द केरल स्टोरी 2’ है. इसके पहले पार्ट ने छप्परफाड़ कमाई की थी. सैकनिल्क के अनुसार, मूवी ने इंडिया में 241.74 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था. वहीं, इसका पहले वीकेंड का कलेक्शन 35.4 करोड़ रहा था. इसके साथ ही इसकी शुरुआत भी अच्छी रही थी. इसने पहले दिन 8.3 करोड़, दूसरे दिन 11 करोड़ और तीसरे दिन यानी कि संड को 16.4 करोड़ की कमाई थी.
यह भी पढ़ें: Netflix ट्रेंड कर रही ये 8 एपिसोड वाली रोमांटिक ड्रामा फिल्म, इंडिया ऑडियंस की बनी फेवरेट
‘द केरल स्टोरी 2’ की दूसरे दिन की कमाई
जबकि इसके सीक्वल ‘द केरल स्टोरी गोज बियोंड’ खास कमाई नहीं कर पाई है. हाई कोर्ट से देरी से हरी झंडी मिलने की वजह से फिल्म की पहली दिन की कमाई लाखों में रही थी. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 75 लाख रुपए कमाए थे. वहीं, दूसरे दिन कमाई में उछाल दर्ज की गई और इसका आंकड़ा 4.65 करोड़ पहुंच गया. इसके बाद फिल्म की तीसरे दिन रविवार की कमाई में भी बंपर उछाल दर्ज की गई. इसने 5 करोड़ कमाए और इसकी कुल कमाई 10.40 करोड़ तक पहुंच गई है.
यह भी पढ़ें: US-Iran के तनाव के बीच दुबई में फंसे Ajith Kumar, मैनेजर ने दिया बड़ा अपडेट
अपना ही रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई ‘द केरल स्टोरी 2’
गौरतलब है कि विपुल शाह की फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ की कमाई पहले वीकेंड पर खास नहीं हो पाई. फिल्म अपना ही रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई. इसका 10.40 करोड़ का कुल कलेक्शन रहा जबकि फिल्म के पहले पार्ट ‘द केरल स्टोरी’ ने पहले वीकेंड पर 35 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था. इसके मुकाबले सीक्वल पहले वीकेंड पर इससे पीछे रहा. ऐसे में अब देखना होगा कि फिल्म आने वाले दिनों में और कितनी कमाई कर पाती है. वीक डेज में होली भी है. ऐसे में देखना होगा कि ये होली की छुट्टियों का फायदा उठा पाती है या नहीं.
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 hr ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
2 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
3 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
4 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
20 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
23 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines