The Immortal Ashwatthama: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म ‘द इमोर्टल अश्वथामा’ के सामने कोई ना कोई परेशानी आ ही रही है।
इस फिल्म में विक्की कौशल को लीड स्टार कास्ट किया जाना था, लेकिन कोरोना की वजह से ये फिल्म होल्ड पर चली गई थी। इसके बाद फिल्म से निर्माता रॉनी स्क्रूवाला ने हाथ पीछे खींच लिए थे।
फिल्म पर पैसे खर्च करना नहीं चाहता है जियो स्टूडियो
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म जियो स्टूडियो बनाएगा और विक्की की जगह रणवीर सिंह फिल्म के लिए फाइनल किए गए हैं। साथ ही खबरें ये भी हैं कि इस फिल्म पर जियो स्टूडियो 300-350 करोड़ लगाने के मूड में नहीं है। कुल मिलाकर ये फिल्म अब ठंडे बस्ते में चली गई है।
निर्देशक आदित्य धर के डूबे 30 करोड़
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो निर्देशक आदित्य धर ने फिल्म ‘द इमोर्टल अश्वथामा’ पर करीबन 30 करोड़ रुपये खर्च कर दिए हैं, लेकिन जियो स्टूडियो इस फिल्म पर पैसे खर्च करना नहीं चाहता है और इस कारण ये फिल्म एक बार फिर से होल्ड हो गई है।
फिल्म में होना चाहिए कोई बड़ा सितारा
वहीं, इस फिल्म को लेकर जियो स्टूडियो के हांमी भरने के पहले फिल्म में विक्की कौशल लीड रोल में थे, लेकिन जियो का कहना था कि इस मेगा बजट फिल्म में कोई बड़ा सितारा होना चाहिए, जिसके बाद जूनियर एनटीआर और यश जैसे कलाकारों से संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने इस फिल्म को करने से इनकार कर दिया।
300 करोड़ लगाने से बेहतर है 30 करोड़ का घाटा
इसके बाद रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने इस फिल्म के लिए हांमी भरी और अब जियो स्टूडियो ने इस फिल्म से हाथ खींच लिया है। ऐसे में 30 करोड़ रुपये फिल्म पर खर्च कर चुके आदित्य धर (Aditya Dhar) ने फिल्म को होल्ड पर डालकर दूसरे प्रोजेक्ट पर फोकस करना शुरू कर दिया है। उनके मुताबिक 300 करोड़ लगाने से बेहतर है 30 करोड़ का घाटा।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
9 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
12 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
13 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
14 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
14 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
14 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
16 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
16 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
17 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines