Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

क्या The Great Indian Kapil Show 3 में अर्चना के साथ सिद्धू होंगे फ्री? Netflix ने दिया सरप्राइज

The Great Indian Kapil Show Season 3: नेटफ्लिक्स पर कपिल शर्मा लौट रहा है। साथ ही इस बार सिद्धू पाजी भी शो में वापसी करने जा रहे हैं। उन्हें देखकर अब अर्चना का चेहरा उतर गया। कपिल ने नेटफ्लिक्स के साथ मिलकर अर्चना और फैंस को बड़ा सरप्राइज दे दिया है।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jun 9, 2025 12:38
The Great Indian Kapil Show Season 3
नेटफ्लिक्स पर कपिल शर्मा के शो का अनाउंसमेंट हुआ है। (Photo Credit- Instagram)

The Great Indian Kapil Show Season 3: नेटफ्लिक्स ने कुछ देर पहले फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। अब ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3’ का अनाउंसमेंट हो गया है। एक वीडियो जारी करके नेटफ्लिक्स ने कपिल शर्मा के शो का मजेदार ऐलान किया है। इस बार जज की कुर्सी पर अर्चना पूरन सिंह होंगी या फिर नवजोत सिंह सिद्धू? इसका भी खुलासा हो गया है। अब ये कन्फर्म हो चुका है कि इस सीजन में नवजोत सिंह सिद्धू वापसी करने वाले हैं।

सिद्धू की एंट्री से कटेगा अर्चना पूरन सिंह का पत्ता?

अब शो में नवजोत सिंह सिद्धू की एंट्री के बाद अर्चना पूरन सिंह का क्या होगा? अगर आप भी यही सोच रहे हैं, तो बता दें इस बार शो में एक नहीं बल्कि दो जज होंगे। वीडियो में दिखाया गया है कि कपिल अर्चना की आंखों पर पट्टी बांधकर लेकर आ रहे हैं। इसके बाद अर्चना के पूछने पर वो कहते हैं, ‘बैक टू बैक दो सीजन हिट दिए हैं, नेटफ्लिक्स आपको सरप्राइज दे रहा है।’ वो पूछती हैं ‘मुझे घर दे रहे हैं? कार दे रहे हैं?’ तो कपिल कहते हैं उससे भी बड़ा सरप्राइज।

---विज्ञापन---

नवजोत सिंह सिद्धू को सामने देख घबराईं अर्चना

इसके बाद वो उनकी आंखें खोलकर उन्हें सरप्राइज दिखाते हैं और अर्चना के चेहरे का रंग ही उड़ जाता है। दरअसल, उनके सामने नवजोत सिंह सिद्धू जो खड़े होते हैं। ऐसे में अर्चना पूरन सिंह घबरा जाती हैं और उन्हें चक्कर आने लगते हैं। कुर्सी छीनती हुई देख अर्चना कॉमेडियन को वापस आंखों पर पट्टी बांधने के लिए कहती हैं। मजा तो तब आता है जब सिद्धू शायरी सुनाते हैं, जिसके लिए फैंस लम्बे समय से तरस रहे थे। फिर वीडियो में एक मजेदार पंच आता है, जब कपिल अर्चना से कहते हैं कि ये पट्टी आप अपने मुंह पर बांध लो, क्योंकि अब ये बोलने तो आपको देंगे नहीं।’

यह भी पढ़ें: 23 साल ही मशहूर मॉडल ने की आत्महत्या! सोशल मीडिया पर दिया था उदासी का हिंट

21 जून से शुरू होगा कपिल शर्मा का शो

कपिल शर्मा ने इस वीडियो में ऐलान किया है कि हर शनिवार उनका शो नेटफ्लिक्स पर आने वाला है और सीजन 3 में सिद्धू पाजी फ्री होंगे। यानी अर्चना की कुर्सी को कोई खतरा नहीं है। इस बार अर्चना की हंसी के साथ, सिद्धू की आवाज में ‘ठोको ताली’ भी सुनने को मिलेगा। आपको बता दें, ये शो 21 जून से शुरू होने वाला है। हर शनिवार रात 8 बजे फैंस ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3’ का लुत्फ उठा सकते हैं।

First published on: Jun 09, 2025 12:37 PM

संबंधित खबरें