Anjali Varmora Suicide: सूरत की मशहूर मॉडल अंजलि वरमोरा का महज 23 साल की उम्र में निधन हो गया है। इंस्टाग्राम पर भी अंजलि वरमोरा काफी फेमस थीं और उनके अचानक निधन की खबर से फैंस भी हिले हुए हैं। असली झटका तो आपको तब लगेगा, जब अंजलि वरमोरा की मौत का कारण पता चलेगा। 23 साल की इस युवा मॉडल का निधन किसी बीमारी के कारण या एक्सीडेंट की वजह से नहीं हुआ, बल्कि अंजलि वरमोरा ने खुद अपनी जान ली है। अंजलि वरमोरा के कथित आत्महत्या की खबर सामने आई है।
मॉडल ने पंखे से लटककर दी जान
बताया जा रहा है कि अंजलि वरमोरा ने अपने घर में खुदकुशी कर ली है। उन्होंने पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। अब पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। दरअसल, जब अंजलि वरमोरा का उनके घर पर फांसी के फंदे से झूलते हुए शव मिला, तो इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने एक्शन लेते हुए फौरन अंजलि वरमोरा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब पुलिस का कहना है कि अंजलि वरमोरा लंबे समय से मानसिक तनाव से जूझ रही थीं। ये बात अलग है कि अभी तक उनका लिखा हुआ कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
पुलिस कर रही जांच
अब पुलिस अंजलि के परिवार वालों से पूछताछ करके मामले को सुलझाने की कोशिश करेगी। साथ ही मॉडल के फोन की भी जांच की जाएगी ताकि उनके हाथ कोई सुराग लग सके। जैसे ही जांच आगे बढ़ेगी तो पुलिस इस मामले पर खुलासा करेगी। आपको बता दें, अंजलि वरमोरा के इंस्टाग्राम पर 37.2K फॉलोअर्स थे। उन्होंने अपनी मौत से पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया है। अपने आखिरी वीडियो को उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट फिल्टर के साथ शेयर किया था।
मरने से पहले परिवार वालों संग बिताया था वक्त
अंजलि वरमोरा पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर जिस तरह के पोस्ट शेयर कर रही थीं, उसे देखकर लग रहा था कि वो उदास हैं। ऐसा लग रहा था जैसे किसी ने उनका दिल तोड़ दिया हो। आपको बता दें, अंजलि वरमोरा अपने पेरेंट्स और छोटे भाई के साथ रहती थीं। बताया जा रहा है कि शनिवार रात को उन्होंने सबके साथ खाना खाया था और परिवार के साथ बातचीत भी की थी। जब उनसे बाहर चलने के लिए कहा गया था तो वो इस बात के लिए राजी नहीं हुई थीं। ये भी जानकारी मिली है कि अंजलि वरमोरा की सगाई हो चुकी थी। 2 साल पहले उनकी इंगेजमेंट हुई थी और इस साल शादी होने वाली थी। हालांकि, मंगेतर की मां की मौत के बाद शादी को टाल दिया गया था।