Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

TGIKS: ‘शर्म आती थी…’, माधुरी दीक्षित संग रोमांस करने पर बोले जैकी श्रॉफ, कहा- ‘आंखों में देखना होता था मुश्किल’

TGIKS: 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का सीजन 4 इन दिनों काफी चर्चा में है. इसके लेटेस्ट एपिसोड में 90s की हिट जोड़ी माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ लंबे समय के बाद स्क्रीन पर नजर आई. इस दौरान एक्टर ने दिलचस्प किस्सा शेयर किया.

Author
Edited By : Rahul Yadav Updated: Feb 22, 2026 21:04
माधुरी दीक्षित संग रोमांस करने पर बोले जैकी श्रॉफ
माधुरी दीक्षित संग रोमांस करने पर बोले जैकी श्रॉफ

कपिल शर्मा का शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का सीजन 4 को काफी पसंद किया जा रहा है. इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा रहा है. शो को दर्शकों की ओर से उतना ही शानदार रिस्पांस मिल रहा है, जितना की पहले वाले एरिसोड्स और सीजन को मिला था. ऐसे में अब इस सीजन का नया एपिसोड काफी सुर्खियों में आ गया है. इसकी वजह जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित हैं, जो कि इसमें नजर आने वाले हैं. इस दौरान रोमांटिक सीन्स को लेकर बात की और कहा कि उन्हें शर्म आती थी.

कपिल शर्मा के शो में जहां जैकी श्रॉफ ने माधुरी के साथ रोमांटिक सीन्स करने के एक्सपीरियंस को साझा किया वहीं, माधुरी ने भी एक्टर के साथ अपनी पहली मुलाकात के बारे में भी बात की. एक्ट्रेस ने बताया कि वो उनसे फिल्म ‘कर्मा’ के सेट पर मिली थीं. ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो 4’ का लेटेस्ट एपिसोड शनिवार, 21 फरवरी को ओटीटी पर स्ट्रीम किया गया था. कपिल के साथ ही कृष्णा श्रॉफ और सुनील ग्रोवर ने दोनों स्टार्स के साथ काफी मस्ती की.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: दीपिका कक्कड़ की फिर बिगड़ी तबीयत! कैंसर के बाद हुआ सिस्ट, अब सता रहा इस बात का डर

जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित की पहली मुलाकात

जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित की पहली मुलाकात का किस्सा एक्टर ने बताया कि उन्होंने माधुरी के बारे में माधुरी के बारे में पहली बार सरोज खान से सुने थे. उन्होंने सुभाष घई को बताया था कि माधुरी एक खूबसूरत हीरोइन और बेहतरीन डांसर हैं, जो इंडस्ट्री में आई हैं और उन्हें कास्ट करना चाहिए. जैकी ने आज भी उनसे प्रभावित होने की बात कही.

---विज्ञापन---

जैकी श्रॉफ ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

इसके साथ ही जैकी श्रॉफ ने माधुरी से जुड़ा एक और दिलचस्प किस्सा भी सुनाया. एक्टर ने बताया कि उन्होंने रिहर्सल छोड़कर माधुरी का डांस क्यों देखा था? इस पर जैकी ने बताया कि कभी-कभी खुद को भूल जाना पड़ता है. उन्होंने कहा कि माधुरी ने उनके साथ हर तरह का किरदार निभाया है और उन्हें बहुत खुशी होती है.

यह भी पढ़ें: ‘अदब से बैठते तो…’, देवोलीना भट्टाचार्जी ने शेयर की रमजान की तस्वीरें, पहनावे पर मिले ताने

माधुरी संग रोमांटिक सीन करने में आती थी शर्म

इतना ही नहीं, इसी बातचीत में जैकी श्रॉफ बताया कि उन्हें एक्ट्रेस के साथ रोमांटिक सीन करते समय शर्म आती थी. उन्हें इसकी आदत नहीं थी. एक्टर का मानना है कि फिल्म असल जिंदगी पर आधारित होती है और कुछ भावनाएं निजी होती है. वो दिल में बसती है. जैकी ने कहा कि जब वह बोलती हैं तो उनकी आंखों में देखकर बात करती हैं या गाना गाती हैं तो मुश्किल होता है.

जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित की फिल्में

बहरहाल, अगर जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित की फिल्मों की बात की जाए तो दोनों ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है और उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री भी स्क्रीन पर हिट रही है. इसमें ‘राम लखन’, ‘खलनायक’, ‘100 डेज’ और ‘परिंदा’ जैसी फिल्मों में काम किया है. ‘देवदास’ जैसी फिल्मों में भी दोनों को साथ में देखा गया था. हालांकि, इसमें दोनों के साथ खास स्क्रीन स्पेस नहीं था.

First published on: Feb 22, 2026 09:04 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.