'अदब से बैठते तो…', देवोलीना भट्टाचार्जी ने शेयर की रमजान की तस्वीरें, पहनावे पर मिले ताने

टीवी इंडस्ट्री में गोपी बहू बनकर घर-घर में फेमस हुईं एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने रमजान की तस्वीरें शेयर की है, जिसके बाद वो अपने पहनावे को लेकर ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं.

Devoleena Bhattacharjee trolls on Ramadan celebrations

देवोलीना भट्टाचार्जी ने शेयर की रमजान की तस्वीरें

विज्ञापन

टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं. शादी के बाद से वह पर्दे से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और किसी ना किसी वजह से हेडलाइन्स में आ ही जाती हैं. जिम ट्रेनर बॉयफ्रेंड शहनवाज के साथ निकाह के बाद से अक्सर गोपी बहू ट्रोल्स के निशाने पर भी आ जाती हैं. ऐसे में अब देवोलीना ने रमजान की फोटोज शेयर की है, जिसके बाद वो ट्रोल्स के निशाने पर एक बार फिर से आ गईं लेकिन इस बार अपने पहनावे की वजह से ट्रोल हुई हैं.

टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने इंस्टाग्राम पर रमजान सेलिब्रेशन की फोटोज को शेयर किया है. इसमें उन्होंने दो तस्वीरों को साझा किया है. इनमें वो पति और बेटे संग टेबल के पास बैठे हुए नजर आ रही हैं. उनके सामने टेबल पर शेक, फल और पराठे रखे हुए हैं. साथ ही देवोलीना ने रमजान की फोटोज को शेयर करने के साथ ही लिखा कि यह रमाजन कुछ अलग सा लग रहा है. उन्होंने खुद को लेकर कहा कि वो प्यार और साथ महसूस कर रही हैं.

विज्ञापन

देवोलीना भट्टाचार्जी के पहनावे पर उठे सवाल

देवोलीना ने इंस्टाग्राम पर दो अलग-अलग फोटोज शेयर की है. इन तस्वीरों में वह अलग-अलग पहनावे के साथ दिखाई दे रही हैं. इन्हीं फोटोज में देवोलीना के पीछे मंदिर भी देखा जा सकता है, जिसे लेकर भी सवाल उठाए गए हैं. साथ ही एक तस्वीर में एक्ट्रेस को स्लीवलेस ड्रेस में देखा गया, जिसके बाद लोगों ने तब भी सवाल किए कि वो सलीके से बैठ जाएं. कुछ ने तो देवोलीना को मुस्लिम से शादी करने पर भी ताना मारा.

एक ने देवोलीना के पहनावे को लेकर लिखा, ‘अगर लिबास इस्लामी होता तो अच्छा होता.’ दूसरे ने लिखा, ‘ये कैसे कपड़े पहने हैं रमजान पर?’ इसके साथ ही एक अन्य ने उनके बैठने के तरीके पर भी सवाल उठाया. एक ने तो इस्लाम फॉलो करने की भी सलाह दी. हालांकि, इन सभी रिएक्शन पर एक्ट्रेस की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

विज्ञापन

देवोलीना भट्टाचार्जी ने की इंटरफेथ मैरिज

गौरतलब है कि देवोलीना भट्टाचार्जी ने साल 2022 में बॉयफ्रेंड शहनवाज शेख से इंटरफेथ मैरिज की थी. कपल ने 14 दिसंबर, 2022 को निकाह किया था. शहनवाज पेशे से जिम ट्रेनर हैं और दोनों की मुलाकात भी जिम में ही हुई थी. शादी से पहले दोनों दो साल तक एक-दूसरे को डेट किया था और फिर शादी कर ली थी. उन्होंने कोर्ट मैरिज की थी और मुंबई में निजी समारोह में भी शादी की थी. बाद में लोनावला में एक पार्टी रखी थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ