---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

The 50 के विनर का नाम हुआ लीक! ‘बिग बॉस’ के एक्स कंटेस्टेंट ने जीती शो की ट्रॉफी?

The 50 Winner Name Leaked: टीवी के रियलिटी शो The 50 के विनर का नाम सामने आ गया है. सोशल मीडिया पर बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट को विनर के रूप में देखा जा रहा है. वहीं सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर काफी बज बना हुआ है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर ये सदस्य कौन है?

Author Edited By : Himani sharma
Updated: Feb 20, 2026 08:45
The 50 Winner Name Leaked

The 50 Winner Name Leaked: टीवी का सबसे बड़ा रियलिटी शो ‘द 50’ इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है. शो में आए दिन ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. वहीं अब ये शो अपने अंतिम पड़ाव पर आ गया है. कंटेस्टेंट्स फाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. वहीं अब शो के विनर का नाम भी सामने आ गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गेम शो की ट्रॉफी ‘बिग बॉस’ के एक्स कंटेस्टेंट के हाथ में जाने वाली है. हालांकि अभी तक मेकर्स ने इस पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है. चलिए आपको भी बताते हैं शो के विनर के रूप में किस कंटेस्टेंट का नाम सामने आ रहा है.

विनर का नाम आया सामने

सोशल मीडिया पर खबरें तेज हैं कि शो का ग्रैंड फिनाले एपिसोड 19 फरवरी को ही शूट कर लिया गया है. हालांकि टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शो के एपिसोड्स को बाद में दिखाया जाता है, पहले ही इन एपिसोड्स की शूटिंग कर ली जाती है. वहीं ग्रैंड फिनाले की शूटिंग के बीच शो के विनर का नाम भी रिवील हो गया है और सोशल मीडिया पर अब चर्चाएं और तेज हो गई हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: CA छोड़ इस हसीना ने चुना एक्टिंग का रास्ता, जिससे किया प्यार उसी को बनाया जीवनसाथी; पहचाना कौन?

कौन हो सकता है विनर?

सोशल मीडिया रिपोर्ट ‘बीबी तक’ के मुताबिक ‘बिग बॉस 16’ के फर्स्ट रनर-अप शिव ठाकरे का नाम विनर के रूप में सामने आ रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक शो की ट्रॉफी शिव ठाकरे ने जीत ली है. हालांकि अभी तक ये एपिसोड टेलीकास्ट नहीं हो पाया है. रिपोर्ट्स के अनुसार शिव ने फिनाले टास्क में प्रिंस नरूला, मिस्टर फैजू, रजत दलाल और कृष्णा श्रॉफ जैसे स्ट्रॉन्ग प्लेयर को मात दे दी है. वहीं दूसरी ओर इन खबरों से शिव के फैंस काफी खुश हैं.

यह भी पढ़ें: Mardaani 3 OTT Release: थिएटर के बाद अब ओटीटी पर दहाड़ने को तैयार ‘मर्दानी 3’, जानिए कब और कहां देखें

इन शोज में भी आ चुके नजर

शिव ठाकरे गेम मे शुरुआत से ही ऑडियंस के दिलों पर छाए हुए हैं. शिव ने अपने गेम को मजबूती से बनाए रखा हुआ है. ऑडियंस को भी शिव ठाकरे का गेम काफी पसंद आ रहा है और वो उनके फैन हो गए हैं. बता दें इस शो से पहले शिव ठाकरे ‘बिग बॉस 16’ और ‘झलक दिखला जा’ जैसे रियलिटी शोज में नजर आ चुके हैं. ‘बिग बॉस’ में भी शिव के गेम को काफी पसंद किया गया था. हालांकि वो ट्रॉफी नहीं जीत पाए थे.

First published on: Feb 20, 2026 08:45 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.