Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

The 50 Winner: कब और कहां देखें The 50 का ग्रैंड फिनाले? Top 5 भी हुए रिवील, जानें सभी डिटेल्स

The 50 Grand Finale: टीवी के रियलिटी शो The 50 को आज अपना विनर मिलने वाला है. मेकर्स ने शो के फिनाले से जुड़ा एक प्रोमो भी जारी किया है. ये प्रोमो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. चलिए जानते हैं इस शो को कहां और कब देखें?

Author
Edited By : Himani sharma Updated: Mar 22, 2026 07:52
The 50 Grand Finale

The 50 Grand Finale: टीवी के रियलिटी शो The 50 ने ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया है. अब फाइनली ‘द 50’ शो खत्म होने जा रहा है. शो के फिनाले से जुड़े सभी अपडेट्स भी सामने आ गए हैं. 50 कंटेस्टेंट्स ने शो में पार्टिसिपेट किया था, वहीं अब फिनाले में 50 में से 5 कंटेस्टेंट्स ही पहुंच सके हैं. वहीं इन 5 सदस्यों में से कोई एक सदस्य विनर बनेगा और ऑडियंस को एंटरटेन करेगा. अब ऑडियंस की नजर भी शो के विनर पर ही टिकी हुई है. चलिए आपको भी बताते हैं The 50 का ग्रैंड फिनाले कब और कहां देखें. साथ ही ये भी बताते हैं कि टॉप 5 में कौन-कौन शामिल है?

कब और कहां देखें The 50?

The 50 का ग्रैंड फिनाले 22 मार्च यानी आज होने जा रहा है. शो की टाइमिंग की बात करें तो इसे आप जियोहॉटस्टार पर रात 9 बजे और कलर्स पर 10:30 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा. आज किसी एक को शो की ट्रॉफी जीतने का मौका मिलेगा और वो सदस्य The 50 के पहले सीजन का विनर घोषित हो जाएगा. मेकर्स ने इस शो का प्रोमो जारी कर दिया है. सोशल मीडिया पर अब ये काफी वायरल हो रहा है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 ने वर्ल्डवाइड छाप डाले 500 करोड़, Ustaad Bhagat Singh की कमाई में भी आया उछाल

विनर को कितनी मिलेगी रकम?

The 50 के विनर को ट्रॉफी के साथ-साथ नकद पुरस्कार भी मिलेगा, जिसे कंटेस्टेंट्स पहले दिन से ही अपने गेम के साथ-साथ जोड़ते नजर आ रहे हैं. अभी तक सभी कंटेस्टेंट्स 40 लाख की रकम जोड़ चुके हैं. ये रकम उसी सदस्य को मिलेगी जो शो की ट्रॉफी जीत पाएगा. वहीं जो भी कंटेस्टेंट जीतता है उसके लकी फैन को 50 लाख की रकम मिलेगी. अब देखना दिलचस्प होगा किया आज कौन सा कंटेस्टेंट ट्रॉफी उठाता है?

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Entertainment News LIVE: Naagin 7 में अक्षय कुमार की एंट्री, प्रियंका चाहर चौधरी संग नजर आए ‘भूत बंगला’ फेम एक्टर

शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स

वहीं फिनाले में 5 कंटेस्टेंट्स की एंट्री हो चुकी है. इनमें कृष्णा श्रॉफ, काका, शिव ठाकरे, रजत दलाल और मिस्टर फैजू शामिल हैं. वहीं इन टॉप 5 कंटेस्टेंट्स से पहले शो में टॉप 12 में प्रिंस नरूला, रिद्धि डोगरा, उर्वशी ढोलकिया, कृष्णा श्रॉफ, नेहल चुडासमा, रविंदर सिंह, फैसल शेख , रजत दलाल , शिव ठाकरे, विक्रांत सिंह राजपूत, मनीषा रानी और अर्चना गौतम शामिल हैं. बता दें शो की शुरुआत में टीवी सितारों से लेकर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स तक के 50 जाने-माने सितारों ने इस शो में हिस्सा लिया था.

First published on: Mar 22, 2026 07:48 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.