Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

क्या Thalapathy Vijay के साथ रहना चाहती हैं वाइफ संगीता? कोर्ट में दाखिल की नई याचिका

Thalapathy Vijay, Sangeetha: साउथ सुपरस्टार थलपति विजय की वाइफ संगीता ने कोर्ट में नई याचिका दायर की है. आइए जानते हैं कि संगीता की इस नई याचिका में क्या है?

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Mar 7, 2026 14:38
Thalapathy Vijay
Thalapathy Vijay. image credit- social media

Thalapathy Vijay, Sangeetha: साउथ सुपरस्टार थलपति विजय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक विजय और उनकी वाइफ की चर्चा हो रही है. इस बीच अब विजय की वाइफ संगीता ने एक और याचिका दायर की है. आइए जानते हैं कि संगीता ने इस नई याचिका में क्या कहा है?

नई याचिका में क्या?

विजय की वाइफ संगीता ने जो नई याचिका दायर की है उसमें उन्होंने कहा है कि शायद उन्हें मौजूदा वैवाहिक घर में रहने से रोका जा सकता है. इसलिए संगीता ने मांग की है कि अंतरिम आदेश जारी कर संगीता को वैवाहिक घर में रहने का अधिकार दिया जाए. ऐसा माना जा रहा है कि इस मामले पर कोर्ट जल्द ही सुनवाई कर सकता है. साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि कोर्ट संगीता के हक में फैसला सुना सकती है.

---विज्ञापन---

संगीता का दावा

गौरतलब है कि विजय की वाइफ संगीता सोरनलिंगम ने विशेष विवाह अधिनियम 1954 की धारा 27(1)(a) के तहत चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर की है. अपनी याचिका में संगीता ने विजय पर गंभीर आरोप लगाए हैं. संगीता का कहना है कि विजय का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है.

विजय और तृषा का अफेयर!

इतना ही नहीं बल्कि कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है विजय, साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन को डेट कर रहे हैं. हालांकि, इन खबरों की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन चर्चा यही हो रही है. साथ ही हाल ही में दोनों (विजय और तृषा) को एक इवेंट में साथ देखा गया है, जिसके बाद इन खबरों को और भी हवा मिल गई है, लेकिन विजय और तृषा दोनों ने ही इन पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है.

---विज्ञापन---

विजय ने ऑफर की एलिमनी

वहीं, विजय और संगीता की शादी की बात करें तो दोनों ने 25 अगस्त, 1999 में शादी की थी. अब 27 साल बाद विजय और संगीता की शादी टूटने की कगार पर है. विजय की पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने ही उनसे तलाक मांगा है. बता दें कि संगीता और विजय एक बेटे जेसन संजय विजय, बेटी दिव्या साशा के पेरेंट हैं. इसके अलावा विजय ने संगीता को एलिमनी के लिए 250 करोड़ का ऑफर भी दिया है.

यह भी पढ़ें- ‘आदमी बनो…’, UK07 Rider अनुराग डोभाल के भाई ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

First published on: Mar 07, 2026 02:18 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.