‘आदमी बनो…’, UK07 Rider अनुराग डोभाल के भाई ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, क्या बोले कलम इंक?

Anurag Dobhal Controversy: मशूहर यूट्यूबर अनुराग डोभाल के भाई कलम ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है. इसके पहले कलम ने अपने भाई को एक्सपोज करने के लिए कुछ स्क्रीनशॉट भी शेयर किए थे.

Anurag dobhal Controversy

Anurag dobhal Controversy. image credit- social media

Anurag Dobhal Controversy: मशूहर यूट्यूबर अनुराग डोभाल इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं. अनुराग डोभाल ने अपने ही परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक वीडियो शेयर किया, जिसके बाद हर तरफ यूके राइडर की चर्चा होने लगी. इस बीच अब अनुराग के बाई कलम ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जो चर्चा में आ गया है. आइए जानते हैं कि कलम ने इस पोस्ट में क्या लिखा है?

विज्ञापन

कलम ने शेयर किया पोस्ट

अनुराग के भाई कलम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है. इस पोस्ट में कलम ने लिखा है कि ऊपर वाला सब जानता है, जो गलत होगा, उसको उसका कर्मा जरूर मिलेगा, बाकी सब भगवान पर, आदमी बनो, अपने माता-पिता का ध्यान रखो. अब कलम का ये पोस्ट चर्चा में है, क्योंकि अनुराग ने अपने भाई पर भी आरोप लगाया था.

विज्ञापन

कलम ने अनुराग पर लगाए आरोप

गौरतलब है कि अनुराग का वीडियो सामने आने के बाद उनके भाई कलम ने भी कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किए थे और अनुराग पर यह आरोप लगाया था कि वो अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता है. हालांकि, अनुराग ने इन आरोपों पर अब तक कोई सफाई पेश नहीं की है. साथ ही भाई कलम ने ये भी बताया है कि अनुराग की पत्नी उसे छोड़कर चली गई है.

अनुराग ने शेयर किया था वीडियो

बता दें कि अनुराग ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी वाइफ रितिका उन्हें छोड़कर चली गई है और वो सुसाइड करने के बारे में भी सोच रहे हैं. साथ ही अपनी वीडियो में अनुराग ने कहा था कि मेरी मौत के जिम्मेदार मम्मी, पापा, कलम (भाई) और श्रेया हैं, मेरे पास करने के लिए अब कुछ नहीं बचा है.

विज्ञापन

क्या बोले थे अनुराग?

अनुराग ने आगे कहा कि मैं बहुत परेशान हूं और मुझे समझ नहीं आ रहा है कि ये फीलिंग कैसे खत्म करूं? इस वीडियो के बाद शायद मैं गायब हो जाऊंगा. मैं बस सोना चाहता हूं. अनुराग ने कहा कि मैंने पांच दिन से कुछ खाया नहीं है, दिमाग एकदम खत्म हो गया है. जैसे ही अनुराग का ये वीडियो सामने आया, तो वायरल हो गया और हर किसी ने इस पर अपना-अपना रिएक्शन दिया. साथ ही कुछ लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट भी बताया और कुछ ने सपोर्ट किया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ