Thalapathy Vijay-Trisha Krishnan: थलपति विजय और तृषा कृष्णन बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक दोनों की खूब बातें सुनने को मिलती है. इस बीच अब अफवाहें हैं कि जल्द ही दोनों शादी कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला और ये चर्चा कैसे शुरू हुई?
उमा कृष्णन का रिएक्शन वायरल
दरअसल, सोशल मीडिया पर तृषा कृष्णन की मां उमा कृष्णन का एक रिएक्शन वायरल हो रहा है, जिसके बाद दोनों की शादी की चर्चा होने लगी है. इंटरनेट पर विजय और तृषा के एक वीडियो को फैन ने शेयर किया है. वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि दोनों ही जल्द शादी कर सकते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि इस वीडियो को तृषा की मां उमा कृष्णन ने लाइक किया है.
It's 100% confirmed, guys! Trisha's mother liked an Instagram post claiming that the wedding is definitely happening and the date will be announced later.
— Kenny (@Kenny_offl) March 14, 2026
We can probably expect a Vijay-Trisha wedding after the elections. pic.twitter.com/r9pCIcibWg
इंटरनेट पर स्क्रीनशॉट वायरल
इंटरनेट पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उस वीडियो को तृषा की मां उमा कृष्णन ने लाइक किया है. इसका एक स्क्रीनशॉट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद फैंस और यूजर्स ने तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं. साथ ही लोगों का ये भी मानना है कि ये दोनों के रिश्ते को लेकर इशारा हो सकता है.
विजय और तृषा ने नहीं दिया रिएक्शन
सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल होने के बाद ये भी दावा किया जाने लगा है कि विजय और तृषा कृष्णन चुनाव के बाद अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर सकते हैं. इसके अलावा कुछ लोगों का ये मानना है कि दोनों अपने रिश्ते को जल्द ही अगले लेवल पर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं. हालांकि, विजय और तृषा दोनों ने ही इन अफवाहों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है.
विजय और संगीता के तलाक की खबर
गौरतलब है कि बीते कुछ समय से विजय और तृषा के डेटिंग की अफवाहें सुनने में आ रही हैं. इन चर्चाओं ने तब और जोर पकड़ लिया जब विजय और उनकी पत्नी संगीता के तलाक की खबर आई. इतना ही नहीं बल्कि इसके बाद विजय और तृषा एक शादी के रिसेप्शन में भी साथ नजर आए थे, जिसके बाद दोनों की चर्चा होने लगी थी.
यह भी पढ़ें- मां बनने के बाद कितनी बदलीं Parineeti Chopra? वायरल हुआ नीर की मम्मी का स्टाइलिश लुक, VIDEO










