हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

14 साल पहले आई थी Thalapathy Vijay की इकलौती बॉलीवुड फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर की थी रिकॉर्ड तोड़ कमाई

Thalapathy Vijay Bollywood Movie: थलपति विजय की ‘जन नायकन’ सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है. वहीं इसी बीच एक्टर की इकलौती बॉलीवुड फिल्म भी चर्चाओं में आ गई है. ये फिल्म एक्टर की पहली और आखिरी हिंदी फिल्म थी.

विज्ञापन

Thalapathy Vijay Bollywood Movie: साउथ सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय अपनी लेटेस्ट फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. इस फिल्म ने 2 दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं आज हम आपको थलपति विजय की इकलौती बॉलीवुड फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. वहीं इस फिल्म में थलपति विजय डांस भी करते दिखाई दिए थे. चलिए जानते हैं आखिर हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं.

थलपति विजय की बॉलीवुड फिल्म

थलपति विजय की इकलौती बॉलीवुड फिल्म का नाम ‘राउडी राठौर’ है. हालांकि 14 साल पहले आई इस फिल्म में थलपति विजय ने कैमियो किया था. फिल्म में लीड रोल में अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा नजर आए थे. फिल्म के फेमस गाने ‘चिंता ता ता चिता चिता’ ने फैंस के दिलों पर राज कर लिया था. इसी गाने में थलपति विजय का कैमियो देखने को मिला था. इस गाने में थलपति विजय, प्रभु देवा और अक्षय कुमार डांस करते नजर आए थे.

यह भी पढ़ें: Salman Khan के लेटेस्ट 5 वायरल पोस्ट, जिन्होंने इंटरनेट पर मचाई सनसनी! फैंस भी हुए दीवाने

विज्ञापन

यादगार बन गया था फिल्म का गाना

अक्षय कुमार की इस फिल्म में थलपति विजय का छोटा सा रोल था, लेकिन बॉलीवुड फिल्म में उनकी एंट्री देख फैंस काफी खुश हुए थे. थलपति विजय के कैमियो की वजह से ये गाना भी यादगार बन गया था. आज भी इस गाने को काफी पसंद किया जाता है. वहीं इस फिल्म के अलावा थलपति विजय ने किसी भी हिंदी फिल्म में काम नहीं किया है. ये फिल्म उनकी पहली और आखिरी हिंदी फिल्म बन चुकी है.

यह भी पढ़ें: ‘सलमान खान डर गया…’, 3 बजे रात जिम में पसीना बहाते दिखे ‘भाईजान’; फोटोज पर फिदा हुए फैंस

विज्ञापन

फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

प्रभु देवा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी. 77 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 198 करोड़ की धमाकेदार कमाई की थी. वहीं फिल्म में अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा के साथ-साथ यशपाल शर्मा, नासिर, राज अर्जुन और परेश गनात्रा मुख्य भूमिका में नजर आए थे. वहीं इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola