---विज्ञापन---

टेलीविजन

The 50: ‘मुझसे भिड़ना नहीं वरना…’, बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट का दावा- दुबई में बैन है एल्विश यादव की एंट्री

The 50 Grand Premiere: यूट्यूबर और रियलिटी शो के किंग यानी कि एल्विश यादव को लेकर 'बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट ने दावा किया है कि उनकी दुबई में एंट्री बैन है. ये दावा करने वाली कोई और नहीं बल्कि बेबिका धुर्वे हैं. उन्होंने 'द 50' के ग्रैंड प्रीमियर से पहले ही एल्विश और उनके दोस्तों को धमकी दे दी है.

Author Edited By : Rahul Yadav
Updated: Feb 1, 2026 14:09
The 50 Grand Premiere
बेबिका धुर्वे ने एल्विश यादव के फैंस और दोस्तों की किया वॉर्न. (Photo- Instagram)

The 50: रियलिटी शो ‘द 50’ पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा में बना हुआ है. ऐसे में अब वो इंतजार की घड़ी खत्म होने में महज कुछ ही घंटों का वक्त बचा है. शो आज यानी कि 1 फरवरी से रात 9 बजे जियो हॉटस्टार और टीवी चैनल कलर्स पर 10.30 बजे से ऑनएयर किया जाएगा. शो के प्रोमो वीडियो भी सामने आने लगे हैं, जिसमें पता चला है कि पहला एपिसोड खत्म होने से पहले एक कंटेस्टेंट का एविक्शन हो जाएगा. इसी बीच ग्रैंड प्रीमियर से पहले ‘बिग बॉस’ की एक्स कंटेस्टेंट बेबिका धुर्वे ने एल्विश यादव और उनके दोस्तों को धमकी दे डाली है. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

बेबिका धुर्वे को ‘द 50’ से पहले सलमान खान के शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में देखा गया था, जिसमें वो एल्विश यादव के साथ नजर आई थीं. इस शो के यूट्यूबर विनर बने थे. दोनों के बीच उस समय भी तकझक देखी गई थी. ऐसे में अब बेबिका ने एल्विश को लेकर बड़ा दावा किया है कि यूट्यूबर की एंट्री दुबई में बैन है. इतना ही नहीं, उन्होंने एल्विश को टॉक्सिक कहा.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Valentine Week में OTT पर देखें 2 घंटे 17 मिनट की रोमांटिक फिल्म, जिसमें एक बीमारी ने पत्नी को पति से किया दूर!

एल्विश और उनके फैंस को बेबिका ने बताया ‘टॉक्सिक’

दरअसल, ‘द 50’ में बेबिका धुर्वे और एल्विश के दोस्त लवकेश कटारिया पार्टिसिपेट कर रहे हैं. इसी बीच बेबिका ने टेली टॉक इंडिया से बातचीत की और इस दौरान उनसे एल्विश के दोस्त के बारे में पूछा गया तो उन्होंने यूट्यूबर समेत उनके दोस्तों और फैंस तक को भी टॉक्सिक कह दिया. बेबिका ने कहा कि अगर शो के बाहर कोई भी उनके खिलाफ कुछ गलत करने की कोशिश करेगा तो बाहर उनका वकील तैयार रहेगा.

---विज्ञापन---

बेबिका धुर्वे ने इस बातचीत में कहा कि वो टॉक्सिसिटी से दूर रहने की कोशिश करती हैं. उनका सर्किल टॉक्सिक नहीं होता है. वो किसी भी शो में जाएं और जिन लोगों के साथ भी बैठती हैं या वो जिन्हें भी दोस्त बनाती हैं वो कभी भी टॉक्सिक लोग नहीं होते हैं. बेबिका ने अपने दोस्तों और जानने वालों को शानदार और इज्जतदार कहा.

यह भी पढ़ें: ‘हम डरते थे…’, नीलम कोठारी ने सालों बाद गोविंदा संग अफेयर पर तोड़ी चुप्पी, जानिए लिंकअप पर क्या कहा?

एल्विश यादव की दुबई में एंट्री बैन- बेबिका

इतना ही नहीं, बेबिका धुर्वे ने एल्विश यादव को लेकर ये भी दावा किया कि उनकी दुबई में एंट्री बैन है. उन्होंने कहा कि उनका दुबई का वकील बोलेगा यहां का नहीं. उन्होंने दावा किया कि एल्विश दुबई में पहले से ही बैन हैं. वो ऐसी-ऐसी हरकतें कर चुके हैं कि उनकी एंट्री पर ही रोक लग गई है. बेबिका ने चेतावनी दी कि अगर उनके दोस्त भी बैन होना चाहते हैं तो वो भी जो चाहें वो हरकत कर सकते हैं.

बेबिका ने कहा कि वो दुबई की लीगल रेसिडेंट हैं. उन्होंने वॉर्न किया कि भिड़ना नहीं वरना सबकी लाइफ खराब हो जाएगी. बेबिका ने कहा कि वो दुबई के कानून के हिसाब से चलती हैं. उनसे पंगा लेने वालों की बैंड बज जाएगी. जिंदगी खराब हो जाएगी. गौरतलब है कि इसके पहले कई बार बेबिका और एल्विश के बीच जुबानी जंग हो चुकी है.

First published on: Feb 01, 2026 02:08 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.