---विज्ञापन---

Valentine Week में OTT पर देखें 2 घंटे 17 मिनट की रोमांटिक फिल्म, जिसमें एक बीमारी ने पत्नी को पति से किया दूर!

Valentine Week 2026 Romantic Movie on Prime Video: वैलेंटाइन वीक में देखने के लिए हम आपके लिए एक ऐसी फिल्म लेकर आए हैं जो पार्टनर के साथ देखने के लिए बेस्ट चॉइस है. इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक बीमारी की वजह से पति अपनी पत्नी से दूरी बना लेता है और दोनों के रिश्तों में क्या-क्या बदलाव नजर आते हैं.

---विज्ञापन---

Valentine Week 2026 Romantic Movie on Prime Video: वैलेंटाइन वीक को बेस्ट बनाने के लिए सिनेमा लवर्स घर बैठे रोमांटिक फिल्में देख सकते हैं. आज हम एक ऐसी फिल्म लेकर आए हैं जो प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग रही है और इसमें पति-पत्नी की दूरी से लेकर प्यार तक की दास्तान को दिखाया गया है. ये फिल्म प्यार का असली मतलब सिखाएगी. वहीं फिल्म में ट्विस्ट एंड टर्न्स भी देखने को मिलेंगे. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं ये वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की ‘बवाल’ मूवी है. चलिए फिल्म की कहानी के बारे में डिटेल में जानते हैं.

फिल्म की कहानी

जाह्नवी कपूर और वरुण धवन की ‘बवाल’ फिल्म की कहानी लखनऊ में रहने वाले अज्जू भैया उर्फ अजय दीक्षित की है. बाहर से वह हीरो जैसे कद-काठी और स्टाइल वाला नजर आता है और शहर में उसकी खूब तारीफ होती है. लोग मानते हैं कि वह नासा में साइंटिस्ट, आर्मी में अफसर या कलेक्टर बन सकता था, लेकिन बच्चों का भविष्य बनाने के लिए टीचर बना. हकीकत ये है कि उसकी ये पूरी छवि झूठ पर टिकी होती है और वो टीचर भी जुगाड़ से बनता है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘हम डरते थे…’, नीलम कोठारी ने सालों बाद गोविंदा संग अफेयर पर तोड़ी चुप्पी, जानिए लिंकअप पर क्या कहा?

कहानी के ट्विस्ट एंड टर्न्स

अज्जू की शादी समझदार और पढ़ी-लिखी निशा से होती है, जिसे बचपन से मिर्गी की बीमारी होती है. ये जानते हुए भी अज्जू सिर्फ अपनी इमेज के लिए निशा से शादी कर लेता है. वहीं कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब शादी के दिन ही निशा को मिर्गी का दौरा पड़ता है और अज्जू उससे दूरी बना लेता है. दोनों के बीच टाइम के साथ-साथ दूरी बढ़ती ही रहती है. वहीं कहानी में एक और ट्विस्ट आता है जब अज्जू गुस्से में आकर विधायक के बेटे को थप्पड़ मार देता है और स्कूल से सस्पेंड हो जाता है. अपनी इमेज बचाने के लिए वो यूरोप ट्रिप पर जाता है और इस दौरान उसके मजबूरी में निशा को भी अपने साथ लेकर जाना पड़ जाता है. यूरोप में जाकर दोनों की लाइफ में कई बदलाव देखने को मिलते हैं. क्लाइमैक्स में क्या होता है ये जानने के लिए आपको ये फिल्म प्राइम वीडियो पर देखनी होगी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘अच्छी फिल्मों नहीं बन रही और…’, O Romeo एक्टर शाहिद कपूर ने बॉलीवुड के बदलते दौर पर तोड़ी चुप्पी

वैलेंटाइन वीक में देखने के लिए परफेक्ट चॉइस

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर लीड रोल में नजर आए हैं. निशा का किरदार जहां जाह्नवी कपूर ने बखूबी निभाया है, वहीं अज्जू के किरदार में वरुण धवन भी खूब अच्छे लगे हैं. फिल्म के गाने भी ऑडियंस के फेवरेट हैं. वैलेंटाइन वीक में पार्टनर के साथ देखने के लिए ये फिल्म परफेक्ट चॉइस है.

---विज्ञापन---

First published on: Feb 01, 2026 01:02 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola