कंबल में आकांक्षा चमोला ने इस हसीना से मांगी बाइट! गौरव खन्ना की पत्नी को यूजर्स ने किया ट्रोल

Akansha Chamola: टीवी के सुपरस्टार गौरव खन्ना की वाइफ और एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है मामला?

Akansha Chamola

Akansha Chamola. image credit- social media

विज्ञापन

Akansha Chamola: टीवी के सुपरस्टार गौरव खन्ना की वाइफ और एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला लगातार सुर्खियों में छाई हुई है. आकांक्षा लॉक अप में धमाल मचा रही हैं और जमकर चर्चा में है. इस बीच अब आकांक्षा को फिर से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?

पामेला सेरेना संग वीडियो वायरल

दरअसल, हाल ही में आकांक्षा ने शो में अपनी सेक्सुअलिटी को लेकर खुलासा किया था. उन्होंने कैमरों पर दुनिया के सामने बताया कि वो बाइक्सुअल हैं और उन्हें लड़कियां पसंद हैं और वो लड़कियों की तरफ अट्रैक्ट होती हैं. इस बीच अब आकांक्षा का दुबई की रहने वाली पामेला सेरेना संग एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें वो पामेला से बाइट मांगती हुई नजर आ रही हैं.

विज्ञापन

क्या बोलीं आकांक्षा?

आज तक की एक खबर के अनुसार, इंटरनेट पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें आकांक्षा और पामेला बेड पर कंबल में लेटी नजर आ रही हैं. इस दौरान आकांक्षा ने पामेला से कहा कि मैं रोज सुबह जब उठती हूं, तो मेरे चेहरे पर एक बाइट होती है. आकांक्षा की बात पर पामेला कहती हैं कि यहां पर हालात बहुत खराब हैं.

मुझे सिर्फ पैम के बाइट्स पसंद हैं- आकांक्षा

इसके बाद आकांक्षा फिर आगे कहती हैं कि मुझे सिर्फ पैम (पामेला) के बाइट्स पसंद हैं और मुझे कीड़ों के बाइट्स नहीं पसंद. फिर आकांक्षा, पामेला से कहती हैं कि मैंने एक सपना देखा, तू और मैं वेकेशन पर हैं और अच्छे से सजधज कर फोटोज क्लिक कर रहे हैं. आकांक्षा और पामेला का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

लोगों का अलग-अलग रिएक्शन

इस वीडियो को देखने के बाद फैंस के कमेंट सेक्शन में अलग-अलग तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. लोग आकांक्षा को ट्रोल भी कर रहे हैं. हालांकि, इंटरनेट पर अब ये वीडियो नहीं मिल रहा है, हो सकता है कि वायरल होने के बाद इसे डिलीट कर दिया गया हो. वहीं, वीडियो देखने के बाद कई लोगों का मानना है कि आकांक्षा और पामेल शो में लेस्बियन एंगल दिखाकर लाइमलाइट बटोरना चाहती हैं.

विज्ञापन

आकांक्षा ने नहीं दिया रिएक्शन

साथ ही कुछ लोगों का कहना कि आकांक्षा सिर्फ अटेंशन के लिए ये सब कर रही हैं. बता दें कि शो में आकांक्षा की सबसे गहरी दोस्ती है. आकांक्षा और पामेला अक्सर साथ नजर आती हैं. हालांकि, इस वीडियो पर आकांक्षा का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है. देखने वाली बात होगी कि इस पर वो क्या कहती हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ