News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
पिछले 50 सालों में अमेरिका में टॉक शो होस्ट बहुत ही प्रभावशाली लोग बन गए हैं। इन शोज का इतना ज्यादा असर होता है कि इन्हें होस्ट करने वाले लोग अपनी खुद की दुनिया बना लेते हैं। इन होस्ट्स में से कुछ इतने अमीर हो गए हैं कि वो अमेरिका के सबसे अमीर लोगों में गिने जाते हैं, जबकि उनका जीवन शुरू में काफी साधारण था।
दुनिया की सबसे अमीर टॉक शो होस्ट कोई और नहीं बल्कि ओप्रा विन्फ्रे हैं। वो पहले पत्रकार थीं फिर एक्ट्रेस बनीं और फिर एक टॉक शो स्टार बन गईं। Forbes के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति लगभग 3 अरब डॉलर है। 2025 की फोर्ब्स अरबपति सूची में ओप्रा दुनिया के सबसे अमीर लोगों में 1219वें नंबर पर हैं और मीडिया और एंटरटेनमेंट की टॉप 50 हस्तियों में भी शामिल हैं। खास बात यह है कि दुनिया में किसी और टॉक शो होस्ट की संपत्ति ओप्रा की संपत्ति के एक-छठवें हिस्से के भी बराबर नहीं है।
ओप्रा की दौलत दुनिया के कुछ सबसे बड़े फिल्म सितारों से भी ज्यादा है। टॉम क्रूज,ड्वेन जॉनसन और शाहरुख खान की कुल संपत्ति मिलाकर भी सिर्फ 2.3 अरब डॉलर है, जो ओप्रा से कम है।
ओप्रा ने 1970 के दशक के बीच में एक टीवी न्यूज एंकर के तौर पर काम शुरू किया था। फिर वो शिकागो चली गईं और वहां उन्हें अपना खुद का प्राइमटाइम शो मिला। 1985 में उन्होंने स्टीवन स्पीलबर्ग की फिल्म “द कलर पर्पल” में एक्टिंग की, जिससे उन्हें पहचान मिली और ऑस्कर के लिए नॉमिनेशन भी मिला। फिर 1986 में “द ओप्रा विन्फ्रे शो” शुरू हुआ जो 2011 तक चला और लगातार टीवी की रेटिंग्स में टॉप पर रहा। बाद में ओप्रा खुद इस शो की प्रोड्यूसर बन गईं और अच्छा पैसा कमाने लगीं।
Forbes का कहना है कि उन्होंने अपने शो से जो पैसा कमाया, उसके साथ-साथ उनकी फिल्मों जैसे द कलर पर्पल, बेलवेड, और सेल्मा से भी बहुत कमाई की। यह सब मिलाकर उनकी कमाई $2.5 अरब डॉलर से भी ज्यादा हो गई। इसके अलावा उन्होंने अपना खुद का टीवी चैनल शुरू किया और दूसरे बिजनेस में भी निवेश किया।
शो बंद होने के बाद भी ओप्रा कई बार छोटे प्रोग्राम्स या स्पेशल एपिसोड्स में नजर आती रही हैं। Forbes यह भी बताता है कि उनके पास कैलिफोर्निया में कई घर और हवाई में 2,100 एकड़ जमीन सहित दर्जनों प्रॉपर्टीज हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।