हिंदी न्यूज़/एंटरटेनमेंट/‘आइए समय को बदलें…’, Assi फेम तापसी पन्नू ने फैंस से क्यों कही ये बात? एक्ट्रेस का पोस्ट वायरल
एंटरटेनमेंट
‘आइए समय को बदलें…’, Assi फेम तापसी पन्नू ने फैंस से क्यों कही ये बात? एक्ट्रेस का पोस्ट वायरल
Taapsee Pannu: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के लिए एक लंबा-चौड़ा नोट लिखा है. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की ये पोस्ट काफी वायरल हो रही है. वहीं इस पोस्ट में एक्ट्रेस अपने फैंस से एक खास रिक्वेस्ट करती नजर आ रही हैं.
Taapsee Pannu: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘अस्सी’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. एक्ट्रेस की फिल्म का ट्रेलर भी हाल ही में रिलीज किया गया है. वहीं इस फिल्म में एक्ट्रेस काफी सीरियस रोल करती दिखाई दे रही हैं. फैंस भी एक्ट्रेस की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं अब एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर एक और पोस्ट शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है. एक्ट्रेस ने इस पोस्ट में अपने फैंस से फिल्म देखने की अपील की है. चलिए आपको भी बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कुछ लिखा है?
तापसी ने लिखा लंबा-चौड़ा नोट
तापसी पन्नू ने पोस्ट में एक लंबा चौड़ा नोट लिखा है. एक्ट्रेस ने लिखा, ‘चलिए, फिर से काम की बात करते हैं. इस बार ये मत कहिए कि हिंदी सिनेमा में जमीनी सच्चाई पर फिल्में नहीं बनतीं. जब कोई फिल्म और उसके निर्माता उसे आप तक पहुंचाने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हों, तो अनदेखा मत कीजिए. ये कहकर बात मत टालिए कि ऐसी फिल्मों का सिनेमाघरों तक ना पहुंचाना इंडस्ट्री की कमी है. अगर हमें विश्व सिनेमा से मुकाबला करना है, तो सबसे पहले अपनी सच्ची कहानियों को समर्थन देना होगा.’
एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘समय बदलने की जरूरत है, क्योंकि अब सिर्फ फिल्म बनाकर बैठ जाने का दौर नहीं रहा. अच्छी फिल्में तभी बनेंगी और मिलेंगी, जब हम उनकी कद्र करेंगे. वरना समाज अच्छी फिल्मों से वंचित हो जाएगा. इसलिए नहीं कि हमने खराब आलोचना की बल्कि इसलिए कि जब हमारी आवाज फर्क ला सकती थी तब हम चुप रहे. अपनी आधिकारिक रिलीज से एक हफ्ते पहले, अलग-अलग शहरों में खास स्क्रीनिंग के साथ #Assi के लिए आपके भरोसे और प्यार की हमारी यात्रा शुरू हो रही है.’
तापसी ने अपनी पोस्ट में और आगे लिखा, ‘इसे हमारी फिल्म पर भरोसा कहिए या आपका फैसला, हम बस इतना सुनिश्चित कर रहे हैं कि हमारी कहानी में ‘काश’ जैसी कोई बात न रह जाए. आप भी अपनी कहानी में इसका ध्यान रखिए.’ इस पोस्ट के साथ तापसी ने थिएटर में बैठे हुए पोस्ट भी शेयर की हैं. बता दें एक्ट्रेस की ‘अस्सी’ फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.