Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

सनी देओल ‘किल’ फेम डायरेक्टर संग करेंगे धमाकेदार कमबैक, बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगे गदर

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है. वहीं सनी पाजी ने अपने नए प्रोजेक्ट के लिए किल के डायरेक्टर निखिल नागेश भट्ट के साथ हाथ मिलाया है. हालांकि मेकर्स ने अभी फिल्म की जानकारी को गुप्त रखने का फैसला किया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में

Author
Edited By : Shahzad Khan Updated: Feb 8, 2026 15:54
Sunny deol Kill director
सनी देओल किल के डायरेक्टर संग करेंगे काम (File Photo)

सनी देओल की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है. इस फिल्म ने 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं खबर यह भी आ रही है कि सनी देओल ने ‘किल’ फिल्म के डायरेक्टर संग हाथ मिलाया है. दरअसल, सनी पाजी अब अपना रूख एक्शन फिल्मों की तरह कर रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने निखिल नागेश भट्ट को अपना साथी चुना है. आपको बता दें कि ‘किल’ फिल्म के बाद से ही डायरेक्टर निखिल नागेश भट्ट काफी चर्चा में चल रहे है. ‘किल’ फिल्म में भरपूर एक्शन-थ्रिलर देखने को मिला था, जो दर्शकों को खूब पसंद आया था. वहीं अब निखिल सनी देओल के साथ एक भरपूर एक्शन फिल्म बनाने की तैयारी में है.

यह भी पढ़ें: विवादों के बीच रिलीज हुआ ‘ओ रोमियो’ का नया गाना ‘पान की दुकान’, शाहिद कपूर के डांस ने मचाया धमाल

---विज्ञापन---

‘किल’ के डायरेक्टर संग काम करेंगे सनी देओल

सनी देओल के साथ ‘किल’ के डायरेक्टर का नाम आते ही इंडस्ट्री में काफी बज बना हुआ है. हालांकि फिल्म निर्माताओं ने अभी सारी जानकारी को साझा नहीं किया है, उन्होंने इसे गुप्त रखने का फैसला किया है. लेकिन पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार सनी देओल और निखिल नागेश भट्ट साल 2026 में अपनी फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं. सनी पाजी की इस फिल्म को काफी बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है, जिसमें आपको भरपूर एक्शन और थ्रिलर देखने को मिलेगा. इतना ही नहीं सनी देओल के फैंस को उनका एक नया अवतार देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar की टक्कर में कोई नहीं, रणवीर सिंह की फिल्म के नाम एक और रिकॉर्ड

---विज्ञापन---

सनी देओल की अपकमिंग फिल्म

सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘गबरू’ कि बात करें, तो यह फिल्म मार्च में रिलीज होने वाली थी. लेकिन मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट को टाल दिया है. इतना ही नहीं मेकर्स ने अभी नए तारीख का ऐलान भी नहीं किया है. दरअसल, ऐसा माना जा रहा है कि रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर पार्ट 2’ को लेकर गबरू के मेकर्स ने यह फैसला लिया है. सनी देओल के फैंस को उनकी फिल्म ‘गबरू’ का अब भी इंतजार करना होगा.

First published on: Feb 08, 2026 03:54 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.