Sunny Deol Angry Video Viral: बॉलीवुड के सुपरस्टार धर्मेंद्र का इन दिनों खराब तबीयत के चलते इलाज चल रहा है. सांस लेने में आई तकलीफ के बाद धर्मेंद्र को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था. हालांकि अब एक्टर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं. इसी बीच अब धर्मेंद्र के बड़े बेटे और बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल का एक गुस्से वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सनी जोर-जोर से चिल्लाते नजर आ रहे हैं. वहीं सनी देओल के चेहरे पर गुस्से के साथ-साथ पिता की चिंता भी साफ नजर आ रही है. चलिए आपको भी बताते हैं सनी देओल किस पर चिल्लाते नजर आ रहे हैं?
सनी देओल का फूटा गुस्सा
दरअसल सनी देओल का ये गुस्से से भरा वीडियो लेटेस्ट है. एक्टर अपने घर से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं. वहीं इस दौरान एक्टर ने देखा कि सामने खड़े पैप्स उनका वीडियो बना रहे थे. इस हरकत पर सनी देओल आग बबूला हो गए. एक्टर ने चिल्लाते हुए पैप्स को कहा, ‘आप लोगों को शर्म आनी चाहिए. आपके घर में भी मां-बाप हैं, बच्चे हैं और आप वीडियो बनाए जा रहे हो. शर्म नहीं आती.’ इस दौरान सनी देओल हाथ जोड़ते हुए भी नजर आए.
यह भी पढ़ें: Dharmendra का हाल जानने पहुंचे Amitabh Bachchan, सामने आया बिग बी का वीडियो
अस्पताल में भर्ती थे धर्मेंद्र
वहीं जब बीते दिनों धर्मेंद्र ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे. तब सनी देओल और बॉबी देओल को नम आंखों के साथ देखा गया था. दोनों भाई जब अस्पताल में पापा धर्मेंद्र से मिलने गए थे तो उनके चेहरे पर अलग ही मायूसी छाई हुई थी. सनी देओल तो अपना चेहरे पर हाथ रखे हुए गाड़ी में बेसुध बैठे हुए थे. वहीं बॉबी देओल की आंखों से आंसू छलकते हुए दिखाई दिए थे. इसके साथ ही हेमा मालिनी और ईशा देओल भी उदास दिखाई दी थीं. हालांकि अब धर्मेंद्र अस्पताल से घर आ गए हैं.
यह भी पढ़ें: ‘उनके लिए…’, अस्पताल से Dharmendra के घर आने के बाद आया डॉक्टर का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
फैली थी निधन की खबरें
बता दें धर्मेंद्र को सांस लेने में आई तकलीफ के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इस दौरान एक्टर को वेंटिलेटर का सपोर्ट भी दिया गया था. इस बीच सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र के निधन की खबरें भी वायरल हो गई थीं. जिसके बाद हेमा मालिनी ने अफवाह फैलाने वालों पर गुस्सा जाहिर किया था और धर्मेंद्र का हेल्थ अपडेट देते हुए कहा था कि अब उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है. हेमा मालिनी से पहले बेटी ईशा देओल ने भी पापा धर्मेंद्र की हेल्थ अपडेट्स दी थी.
संबंधित खबरें
‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
1 min agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
56 mins agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
1 hr agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
2 hrs agoनुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
5 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
13 hrs agoवोटर लिस्ट और SIR पर अभिनेत्री शबाना आजमी ने उठाई आवाज, CJP प्रोटेस्ट में हुईं शामिल
14 hrs agoJioHotstar पर देखें पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘भ्रमम’, 2 घंटे 32 मिनट तक नहीं करेगा स्क्रीन छोड़ने का मन
15 hrs agoआयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की बदली रिलीज डेट! जानें थिएटर में कब देगी दस्तक?
17 hrs agoक्या है मीठी नदी घोटाला केस? जिसे लेकर डिनो मोरिया से हुई 8 घंटे पूछताछ, अब हिरासत में लिए गए एक्टर
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines