Sunil Grover Mimics Rohit Sharma: एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर अपनी मिमिक्री से ऑडियंस के दिलों पर राज करते रहते हैं. एक बार फिर सुनील ग्रोवर चर्चाओं में आ गए हैं. सलमान खान और कादर खान की मिमिक्री करने के बाद अब सुनील ग्रोवर क्रिकेटर रोहित शर्मा की कॉपी करते नजर आए. सोशल मीडिया पर कॉमेडियन का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो रोहित शर्मा बने हैं. फैंस भी एक पल के लिए धोखा खा गए कि ये रोहित शर्मा हैं या सुनील ग्रोवर. वहीं फैंस सुनील ग्रोवर की जमकर तारीफ कर रहे हैं. चलिए आपको भी वीडियो के बारे में बताते हैं.
नेटफ्लिक्स ने शेयर किया वीडियो
नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में सुनील ग्रोवर रोहित शर्मा के लुक में नजर आ रहे हैं और रोहित शर्मा की मिमिक्री भी कर रहे हैं. सुनील ग्रोवर रोहित शर्मा के अंदाज में ही डायलॉग्स बोलते दिखाई दे रहे हैं. कॉमेडियन बीच-बीच में अपनी लाइन्स भी भूलते दिखाई दिए, जो ऑडियंस को काफी पसंद भी आया.
यह भी पढ़ें: Dacoit या LIK… पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी? ‘धुरंधर 2’ को नहीं कर पाई टस से मस!
रोहित शर्मा के अंदाज में दिखे सुनील ग्रोवर
आईपीएल के बाद से ही क्रिकेट जगत से जुड़े कई मजेदार एडवरटाइजमेंट वायरल हो रहे हैं. इनमें सुनील ग्रोवर भी एक ऐड करते हुए रोहित शर्मा बने. हेयर स्टाइल से लेकर बॉडी लैंग्वेज तक सुनील ग्रोवर ने क्रिकेटर को कॉपी किया और लोगों को एंटरटेन किया. सुनील ग्रोवर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सुनील ग्रोवर को रोहित शर्मा के अंदाज में देखकर लोग इस वीडियो को एआई बोलने लगे.
यह भी पढ़ें: ‘तीखे नैन और कातिलाना अदाएं…’, Vindu Dara Singh की बेटी के हो रहे खूब चर्चे, VIDEO
पहले भी मिमिक्री कर चुके हैं एक्टर
बता दें रोहित शेट्टी अक्सर बात करते-करते कुछ चीजें अचानक से भूल जाते हैं, अपने एक्ट में सुनील ग्रोवर ने इसका भी ध्यान रखा और वो भी बात करते-करते चीजें भूल गए. बता दें ये पहली बार नहीं हुआ है जब सुनील ग्रोवर ने किसी स्टार की मिमिक्री की हो, इससे पहले भी एक्टर सलमान खान, आमिर खान, गुलजार और अमिताभ बच्चन जैसे कई सितारों की हुबहू नकल कर चुके हैं और ऑडियंस से तारीफ भी बटोर चुके हैं.










