Sunil Dutt Hated Amitabh Bachchan Voice: सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की दमदार आवाज की दुनिया कायल है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक समय ऐसा था जब एक्टर की आवाज से लोगों को नफरत थी। ये सुनने में थोड़ा अटपटा सा है लेकिन सच है, जिसका खुलासा खुद एक्ट्रेस शीबा आकाशदीप साबिर (Sheeba Akashdeep Sabir) ने किया है। बिग बी ने अपने एक्टिंग करियर में कई हिट फिल्में दी हैं, हालांकि फ्लॉप मूवी में भी वो आगे रहे हैं। बेशक वो एक नामचीन परिवार से आते हैं लेकिन आज वो जिस मुकाम पर हैं उसके लिए उन्हें पापड़ बेलने पड़े हैं। चलिए जानते हैं उनकी आवाज से जुड़ा किस्सा जो बहुत ही दिलचस्प है।
दोस्त को ही पसंद नहीं थी दोस्त की आवाज
अमिताभ बच्चन ने फिल्म इंडस्ट्री में बेशक बहुत साल काम किया है और आज भी कर रहे हैं। लोग उनके मुंह से डायलॉग सुनने के लिए बेताब रहते हैं, जिसके पीछे की वजह है उनकी दमदार आवाज। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब बिग बी की आवाज को वियर्ड कहा जाता था। संजय दत्त के पिता सुनील दत्त जो अब हमारे बीच में नहीं हैं वो उन्हीं में से एक थे जिन्हें एक्टर की आवाज से दिक्कत थी। करियर के शुरुआत में सुनील को अमिताभ की आवाज से दिक्कत थी। हालांकि बाद में दोनों ने साथ में कई बार सिल्वर स्क्रीन शेयर की है।
यह भी पढ़ें: टिकटॉकर मिनाहिल मलिक कौन? जिनका फेक MMS लीक, बोलीं-आरोपी पर दर्ज कराई FIR
शीबा का शॉकिंग खुलासा
सिदार्थ कनन के पॉडसाक्ट में 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस शीबा आकाशदीप साबिर ने कई खुलासे किए हैं। उन्हीं में से एक था अमिताभ बच्चन की आवाज को लेकर खुलासा। शीबा ने बताया कि उनके ससुर ने एक बार एक हीरो के बारे में कहा था कि उनकी आवाज बहुत गूंजती है जो बहुत तेज है। उन्होंने बताया कि सुनील दत्त को उनकी आवाज से नफरत थी। उनका मानना था कि बिग बी की आवाज रेडियो जॉकी जैसी है। लेकिन किसे पता था कि एक समय ऐसा भी आएगा जब उनकी आवाज को सुनने के लिए लोग पागल ही हो जाएंगे। इस बात को कहते हुए शीबा हंसने लगी और उन्होंने बिग बी की एक्टिंग की तारीफ की।
पहली ही फिल्म में दिया था गूंगे का रोल
शीबा ने सिद्धार्थ से बातचीत करते हुए ये भी बताया था कि बिग बी की अजीब सी आवाज की वजह से ही उन्हें उनकी पहली ही फिल्म में गूंगे का रोल मिला था। मेकर्स का कहना था कि उनकी आवाज अच्छी नहीं है जो लोगों को पसंद नहीं आएगी। इस बात को सुनना हमारे लिए बहुत शॉकिंग था। क्योंकि आज वही सदी के महानायक हैं जिनकी आवाज का डंका देश में ही नहीं बल्कि विदेश में ही बजता है।
यह भी पढ़ें: झूठी अफवाहों से बचें…अमिताभ बच्चन की सास से जुड़ी खबरों पर धर्मेंद्र, राखी गुलज़ार का तीखा रिएक्शन
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
11 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
14 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
15 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
16 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
16 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
16 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
18 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
18 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
19 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines