SRK Latest Family Photo: गौरी खान ने शेयर की परिवार की शानदार तस्वीर, अबराम की क्यूटनेस ने लूटी महफिल

SRK Latest Family Photo: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान अपनी फिल्म ‘पठान’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस बीच अब एक्टर की वाइफ गौरी खान ने अपने परिवार की खूबसूरत फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस फोटो को गौरी खान ने जैसे ही पोस्ट किया, तो ये वायरल […]

---विज्ञापन---

SRK Latest Family Photo: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान अपनी फिल्म ‘पठान’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस बीच अब एक्टर की वाइफ गौरी खान ने अपने परिवार की खूबसूरत फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस फोटो को गौरी खान ने जैसे ही पोस्ट किया, तो ये वायरल हो गई। साथ ही इनको देखकर फैंस का बज भी हाई हो चुका है।

गौरी खान ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फैमिली की ये लेटेस्ट फोटो शेयर की हैं। इस तस्वीर में गौरी के साथ उनके पति शाहरुख, अबराम, सुहाना और आर्यन नजर आ रहे हैं।

और पढ़िए – Krishna Mukerjee Honeymoon Video: हनीमून पर पति के साथ पानी में मस्ती करती दिखीं कृष्णा मुखर्जी, देखें वीडियो

Xanax bars) 375%; width:-webkit-calc(100% – 2px); width:calc(100% – 2px);”>

फोटो शेयर करते हुए गौरी खान ने लिखा ये कैप्शन

गौरी खान ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है- ‘फैमिली वो होती है जो घर बनाती है… एक्साइटेड… कॉफी टेबल बुक…कमिंग सून.’ साथ ही इस फोटो में शाहरुख खान की पूरी फैमिली ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही है। व्हाइट क्रॉप टॉप में सुहाना बहुत खूबसूरत लग रही हैं। सभी लोग कैमरे के सामने किलर पोज देते नजर आ रहे हैं।

और पढ़िए – Bheed BO Collection Day 4: चौथे दिन भी सिनेमाघरों में ‘भीड़’ लाने में कामायाब नहीं हुए अनुभव सिन्हा, बस इतने में ही सिमटा कलेक्शन

फोटो पर कमेंट्स की आई बाढ़

इस फोटो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ‘शुक्रिया मेरा दिन बन गया।’ वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि ‘मेरी पठान फैमिली।’ एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ‘आर्यन और शाहरुख हैंडसम लग रहे हैं और सुहाना और गौरी बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

इस लुक में दिखा पूरा परिवार

फोटो में साफ देखा जा सकता है कि शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ब्लैक टी-शर्ट के साथ ब्लैक जींस पहने हुए हैं। वहीं सुहाना खान (Suhana Khan) ब्लैक और व्हाइट कॉम्बनेशन में जंपसूट पहने नजर आ रही हैं। वहीं गौरी खान शॉर्ट वनपीस में बेहद गॉर्जियस नजर आ रही हैं, आर्यन और अबराम भी खूब जंच रहे हैं।

और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Mar 27, 2023 05:08 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें