---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

साउथ का वो सुपरस्टार, जिसने बॉलीवुड में भी कमाया नाम, करिश्मा कपूर के इस हीरो को पहचाना?

South Superstar: साउथ सिनेमा के एक सुपरस्टार ऐसे हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में भी काम किया और अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ये कौन हैं? तो आइए जानते हैं इनके बारे में...

Author Edited By : Nancy Tomar
Updated: Feb 24, 2026 18:08
South Superstar Vijay Venkatesh
South Superstar Vijay Venkatesh. image credit- social media

South Superstar: हिंदी सिनेमा ही नहीं बल्कि साउथ सिनेमा के भी कई ऐसे सुपरस्टार्स रहे हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में काम किया है. आज हम आपको साउथ के उस सुपरस्टार के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में खूब नाम कमाया. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ये कौन हैं? तो आइए जानते हैं इनके बारे में…

1960 में हुआ था जन्म

दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं दग्गुबाती वेंकटेस हैं, जिन्हें विजय वेंकटेश के नाम से भी जाना जाता है. विजय वेंकटेश की बात करें तो साल 1960 में 12 दिसंबर को उनका जन्म हुआ था. विजय अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा बात नहीं करते थे, लेकिन अपने करियर में उन्होंने खूब नाम कमाया.

---विज्ञापन---

क्या है पिता का नाम?

विजय की सिनेमा में बहुत दिलचस्पी थी और सिनेमा उनके खूब में था. विजय की बात करें तो वो डॉ. डी रामानायडू और उनकी पत्नी राजेश्वरी के बेटे हैं. वेंकटेश के एक बड़े भाई की बात करें तो उनका नाम सुरेश बाबू हैं, जो आज टॉलीवुड में एक मशहूर प्रोड्यूसर हैं. वहीं, उनकी एक छोटी बहन हैं, जिनका नाम लक्ष्मी है और वो एक हाउसवाइफ हैं.

वेंकटेश की फिल्में

विजय के पिता की बात करें तो वो कई क्लासिक हिट फिल्में प्रोड्यूस करने के लिए जाने जाते थे. उनकी फिल्मों की बात करें तो उनकी फिल्मों में ‘रामुडू भीमुडू’, ‘प्रेम नगर’, ‘सोग्गाडू’, ‘देवता’, ‘अहा ना पेलंटा’, ‘प्रेमा’, ‘इंद्रुडू चंद्रुडू’, ‘बोब्बिली राजा’, ‘कुली नंबर 1’, ‘धर्म चक्रम’, ‘प्रेमिंचुकुंदम रा’ जैसी फिल्में शामिल हैं.

---विज्ञापन---

फिल्म प्रोडक्शन का काम

वेंकटेश की पढ़ाई की बात करें तो उनकी स्कूलिंग डॉन बॉस्को, एग्मोर, चेन्नई से हुई है. उन्होंने USA के मॉन्टेरी में मिडिलबरी इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज से MBA की डिग्री हासिल की है. बता दें कि एक्टर बनने से पहले वो फिल्म प्रोडक्शन का काम करना चाहते थे, लेकिन उनकी किस्मत में कुछ और ही लिखा था.

5 बार नंदी अवॉर्ड मिला

वेंकटेश के करियर की बात करें तो साल 1986 में उन्होंने तेलुगु एक्शन-ड्रामा ‘कलियुग पांडवुलु’ से अपना करियर शुरू किया था. अपनी इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट मेड डेब्यू के लिए अपना पहला नंदी अवॉर्ड मिला था. विजय को 5 बार नंदी अवॉर्ड मिल चुका है. नंदी अवार्ड आंध्र प्रदेश सरकार की ओर से तेलुगू सिनेमा, रंगमंच और टेलीविजन में शानदार काम करने के लिए दिया जाता है.

करिश्मा कपूर के साथ किया काम

विजय वेंकटेश ने बॉलीवुड में भी अपना जलवा दिखाया है. साल 1995 में वेंकटेश ने फिल्म ‘तकदीरवाला’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म में उन्होंने रवीना टंडन के साथ काम किया था. इसके अलावा उन्होंने ‘अनाड़ी’ (करिश्मा कपूर के साथ काम) और ‘राजा नायडू’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है. बता दें कि वो सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में भी नजर आए थे.

यह भी पढ़ें- मीडिया को नहीं मिल रहे कमरे, होटलों ने बुकिंग लेने से किया इनकार, विजय-रश्मिका की शादी की खबरों के बीच उदयपुर में कैसी है स्थिति?

First published on: Feb 24, 2026 06:08 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.