8.2 IMDb रेटिंग वाली हॉरर फिल्म, जो कहलाई अंडररेटेड; री-रिलीज होते ही बनी मास्टरपीस!

Top IMDb Rating Underrated Movie: फिल्म इंडस्ट्री की कई फिल्में ऐसी रही हैं जो फैंस की बीच अंडररेटेड बनकर रह गईं. बाद में जब इन फिल्मों पर ऑडियंस की नजरें पड़ी तो ये मास्टरपीस बन गईं. आज हम एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं जो री-रिलीज हुई और ऑडियंस को खूब पसंद आई.

Top IMDb Rating Underrated Movie

फिल्म इंडस्ट्री की टॉप आईएमडीबी रेटिंग मूवी

Top IMDb Rating Underrated Movie: फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी फिल्में हैं जो अंडररेटेड साबित हुईं. वहीं बाद में जब ये फिल्में ओटीटी पर रिलीज हुई तो मास्टरपीस के रूप में उभरकर सामने आईं. इनमें से कुछ फिल्में आज ऑडियंस की फेवरेट बन गई हैं. आज हम एक ऐसी ही फिल्म की बात करने जा रहे हैं जो सिनेमाघरों में री-रिलीज होने के बाद मास्टरपीस बन गई. अब ये फिल्म ऑडियंस की फेवरेट बन गई है. 8.2 आईएमडीबी रेटिंग वाली इस फिल्म का नाम ‘तुम्बाड’ है. चलिए फिल्म की कहानी के बारे में डिटेल में जानते हैं.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी 3 हिस्सों में बंटी हुई है. कहानी की शुरुआत महाराष्ट्र के गांव तुम्बाड से शुरू होती है. इसका प्लॉट भी 1918 का है. इस गांव में विनायक राव अपनी मां और भाई के साथ रहता है. गांव में एक छुपे हुए खजाने की कहानी मशहूर है, जिसे पाने की चाह उसकी मां और उसे दोनों को होती है. लेकिन इस बीच कई ऐसी घटनाएं घटती हैं जिसके बाद विनायक की मां उसे लेकर पुणे चली जाती है.

विज्ञापन

ट्विस्ट एंड टर्न्स

कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब विनायक 15 साल के बाद फिर से तुम्बाड लौटता है और खजाने की तलाश शुरू कर देता है. इस दौरान उसकी शादी हो जाती है और उसके बच्चे भी हो जाते हैं, लेकिन खजाने का लालच उसे फिर से पुणे से तुम्बाड खींच लाता है. इसके बाद विनायक का बेटा भी खजाने की तलाश में जुट जाता है और इसके बाद जो होता है उसे देखकर आपकी भी रूह कांप जाएगी. इस क्लाइमैक्स को जानने के लिए आपको ये फिल्म प्राइम वीडियो पर देखनी होगी.

विज्ञापन

फिल्म में कौन-कौन?

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें सोहम शाह ने लीड रोल निभाया है. उनके साथ-साथ ज्योति मालशे, रुद्र सोनी, मोहम्मद समद और रोंजिनी चक्रवर्ती भी मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म को राही अनिल बर्वे और आनंद गांधी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म की खास बात ये है कि फिल्म के लीड एक्टर सोहम शाह ही इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं. साल 2018 में रिलीज हुई ये फिल्म आज भी ऑडियंस की फेवरेट है.

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ