The 50 में वापसी को लेकर करण पटेल और वंशज के बीच छिड़ी जंग, 2 टीम में बंटे कंटेस्टेंट्स!

टीवी के रियलिटी शो The 50 में आए दिन नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. हाल ही में मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है जिसमें शो के एक्स कंटेस्टेंट करण पटेल और वंशज सिंह शो में वापसी करने के लिए भिड़ते नजर आ रहे हैं. वहीं कंटेस्टेंट्स भी 2 टीम में बंट गए हैं.

The 50 Latest Promo

The 50 का लेटेस्ट प्रोमो वायरल

विज्ञापन

The 50 Latest Promo: टीवी का रियलिटी शो ‘द 50’ इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है. शो में आए दिन ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. शो से कुछ कंटेस्टेंट्स बाहर हो गए हैं तो कुछ अभी भी शो में अपनी पकड़ बने हुए हैं. वहीं शो अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है. जल्द ही शो का फिनाले भी होने जा रहा है. इसी बीच अब मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें शो से बाहर हुए कंटेस्टेंट्स करण पटेल और वंशज सिंह कंपीट करते नजर आ रहे हैं. इन दोनों में से किसी एक की शो में वापसी देखने को मिल सकती है. चलिए आपको भी बताते हैं प्रोमो में क्या कुछ देखने को मिला.

नया प्रोमो जारी

The 50 में एक बार फिर किसी एक सदस्य की वापसी होने जा रही है. नए प्रोमो में वंशज सिंह और करण पटेल के बीच गेम में वापस जाने की जंग देखने को मिल रही है. इसी दौरान शो के बाकी कंटेस्टेंट्स भी 2 टीम में बंट गए और अपने-अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को वोट देते नजर आए. नीलम गिरी और प्रिंस नरूला ने करण पटेल को वोट दिया. वहीं नेहल चुडासमा और मिस्टर फैजू वंशज को वोट देते नजर आए. इनमें से जिस भी सदस्य को ज्यादा वोट्स मिलेंगे उसकी शो में एंट्री होगी.

विज्ञापन

कब देखें नया एपिसोड?

जियो हॉटस्टार ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो का नया प्रोमो जारी किया. साथ ही प्रोमो के कैप्शन में लिखा, ‘दो प्लेयर्स, एक रिवेंज गेम…आखिर जीत किसकी होगी? देखिए The 50 का नया एपिसोड हर रोज रात 9 बजे जियो हॉटस्टार पर और 10:30 बजे कलर्स पर.’ वंशज और करण में से कोई एक सदस्य गेम में वापसी करेगा और बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ फिनाले की रेस में शामिल होगा.

विज्ञापन

कैसे बाहर हुए थे कंटेस्टेंट्स?

बता दें वंशज सिंह शो के पहले हफ्ते में ही गेम से बाहर हो गए थे. वंशज के बाहर होने पर ऑडियंस भी काफी नाराज हुई थी. वहीं शो के बाहर जाकर वंशज ने प्रिंस और करण पटेल पर निशाना भी साधा था. करण पटेल की बात करें तो शो में चोट लगने से करण पटेल बाहर हो गए थे, जिसके बाद अब वो भी शो में वापसी करने के लिए मैदान में उतर पड़े हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि करण और वंशज में से कौन सा सदस्य शो में वापसी करेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ