Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

‘बेटी डर गई, घर तेज धमाकों से…’, दुबई में फंसे साउथ एक्टर Vishnu Manchu, वीडियो में दिखाया मंजर

Vishnu Manchu Share Video: साउथ एक्टर विष्णु मांचू दुबई में फंस गए हैं. एक्टर ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने खौफनाक स्थिति दिखाई है.

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Mar 1, 2026 14:42
Vishnu Manchu
Vishnu Manchu. image credit- social media

Vishnu Manchu Share Video: ईरान पर अमेरिका और इजरायल के मिसाइल हमले के बाद मिडल ईस्ट में हालात बुरी तरह बिगड़ गए हैं. सोशल मीडिया पर इस हमले के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें इस खौफनाक स्थिति को देखा जा सकता है. इसका असर दुबई में भी देखने को मिला और वहां पर भी खूब हमले हुए हैं. इस बीच अब साउथ एक्टर विष्णु मांचू दुबई में फंस गए हैं. एक्टर ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

विष्णु मांचू ने शेयर किया वीडियो

विष्णु मांचू ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में दुबई के आसमान में मिसाइलें साफ नजर आ रही हैं और खौफनाक मंजर है. ये वीडियो मांचू ने अपने घर के आंगन से रिकॉर्ड किया है. वीडियो में ना सिर्फ मिसाइलें नजर आ रही हैं बल्कि धमाकों की भी आवाज गूंज रही है.

---विज्ञापन---

परिवार से मिलने गए थे विष्णु

विष्णु का कहना है कि इन धमाकों की आवाज से उनका घर पूरी तरह से हिल गया है. इतना ही नहीं बल्कि उनकी छोटी बेटी बुरी तरह से डरी हुई है. दरअसल, मांचू अपने परिवार से मिलने के लिए दुबई गए थे. अब एक्टर वहीं पर फंस गए हैं. वीडियो को शेयर करते हुए मांचू ने एक कैप्शन भी लिखा है.

---विज्ञापन---

विष्णु ने लिखा ये कैप्शन

मांचू ने अपने कैप्शन में लिखा है कि आज रात दुबई में परिवार से मिलने आया हूं. आसमान में मिसाइलें नजर आ रही हैं और तेज धमाकों से हमारा घर हिल गया है. छोटी आयरा भी डर गई. शांति के लिए प्रार्थना कर रहा हूं. दुनिया में किसी भी बच्चे को अपने घर के ऊपर युद्ध की आवाज ना सुननी पड़े.

फैंस कर रहे सलामती की दुआ

इसके आगे उन्होंने लिखा कि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यूएई रक्षा बलों का आभारी हूं. ऐसे क्षण हमें याद दिलाते हैं कि जीवन कितना नाजुक और क्षणभंगुर है. भगवान ताकत और शांति दे. हर हर महादेव. विष्णु मांचू का ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. अब फैंस उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- 2 घंटे 44 मिनट की वो फिल्म, जो Netflix पर आते ही हुई ट्रेंड, 8 साल पहले हुई थी रिलीज

First published on: Mar 01, 2026 02:42 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.