---विज्ञापन---

Sonu Nigam पर कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री लगाएगी बैन, विवादित टिप्पणी के बाद हो सकता है फैसला

बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम के लिए अब मुश्किलें बढ़ सकती हैं। हाल ही में उनकी एक विवादित टिप्पणी के चलते उन्हें अब कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से बैन का सामना करना पड़ सकता है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

---विज्ञापन---

Sonu Nigam Kannada Film Industry Controversy: सिंगर सोनू निगम एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनके सुर नहीं बल्कि उनके शब्द बन गए हैं। कर्नाटक के बेंगलुरु में एक हालिया कॉन्सर्ट के दौरान सोनू के एक बयान ने उन्हें विवादों के घेरे में ला खड़ा किया है। अब खबरें आ रही हैं कि कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री उनसे दूरी बनाने की तैयारी में है।

कॉन्सर्ट में क्या हुआ था?

दरअसल 25 अप्रैल को बेंगलुरु के एक कॉलेज में हुए लाइव कॉन्सर्ट के दौरान सोनू निगम ने परफॉर्मेंस के बीच कुछ दर्शकों से बहस कर ली। जब कुछ लोग बार-बार उनसे कन्नड़ भाषा में गाने की मांग करने लगे, तो सोनू ने मंच से तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने चिढ़ते हुए कहा, ‘यही वजह है जो पहलगाम जैसी घटनाएं होती हैं।’ इस बयान को लोगों ने काफी नकारात्मक रूप में लिया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर मामला तूल पकड़ गया।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial)

---विज्ञापन---

बयान पर उठे सवाल, FIR भी दर्ज

सोनू के इस बयान के बाद बेंगलुरु के अवलाहल्ली पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज की गई। कई लोगों ने इसे भाषा के अपमान से जोड़ते हुए कार्रवाई की मांग की। हालांकि, सोनू निगम ने बाद में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी करते हुए सफाई दी कि उन्हें कुछ लड़कों द्वारा मंच से धमकाया गया था और उन्होंने भावनाओं में बहकर वो प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने ये भी कहा कि पूरी कन्नड़ समुदाय को दोष देना ठीक नहीं है।

---विज्ञापन---

कन्नड़ इंडस्ट्री ने दिखाई नाराजगी

अब ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर्नाटक फिल्म चेंबर ऑफ कॉमर्स इस मुद्दे पर गंभीर रूप से विचार कर रहा है। सोमवार को बेंगलुरु में एक अहम बैठक बुलाई गई है, जिसमें म्यूजिक डायरेक्टर्स एसोसिएशन, डायरेक्टर्स एसोसिएशन और प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के सदस्य शामिल होंगे। सूत्रों की मानें तो बैठक में सोनू निगम को भविष्य की कन्नड़ फिल्मों से दूर रखने पर चर्चा की जाएगी।

बैठक में हो सकता है बड़ा फैसला

बैठक में कन्नड़ इंडस्ट्री के प्रमुख संगीतकार जैसे साधु कोकिला, हरिकृष्णा, अर्जुन जन्या और धर्मा विश्व के शामिल होने की उम्मीद है। इंडस्ट्री का मानना है कि सोनू निगम का बयान उनके लिए अपमानजनक रहा है और वे इस बयान से आहत हैं।

---विज्ञापन---

क्या होगा सोनू का अगला कदम?

हालांकि सोनू ने सफाई दे दी है, लेकिन अब मामला उनके माफीनामे से आगे बढ़ चुका है। अगर कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री सच में उनसे दूरी बनाती है, तो ये उनके लिए बड़ा झटका होगा। सोनू निगम ने पहले भी कई कन्नड़ फिल्मों के लिए हिट गाने दिए हैं और उनका दक्षिण भारत में बड़ा फैनबेस है। अब देखना ये होगा कि सोनू निगम इस विवाद से कैसे निकलते हैं और क्या कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री अपने रुख पर कायम रहती है या नहीं।

यह भी पढ़ें: Babil Khan के वीडियो पर Ananya Panday का आया रिएक्शन, क्या बोलीं रिद्धि डोगरा?

---विज्ञापन---
First published on: May 05, 2025 09:21 AM

End of Article

About the Author

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola