Dahaad Teaser Release: ‘ना कोई शिकायत, ना कोई गवाह’, फिर कैसे सोनाक्षी सिन्हा की ‘दहाड़’ सुलझा पाएंगी 27 महिलाओं की मौत की गुत्थी?

Dahaad Teaser Release: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) अपनी आने वाली वेब सीरीज के साथ डिजिटल डेब्यू करने को बिल्कुल तैयार है। सोनाक्षी की मोस्ट अवेटेड स्ट्रीमिंग क्राइम ड्रामा सीरीज ‘दहाड़ (Dahaad)’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।इस बीच अब सोनाक्षी की इस अपकमिंग सीरीज का धांसू टीजर रिलीज हो गया […]

---विज्ञापन---

Dahaad Teaser Release: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) अपनी आने वाली वेब सीरीज के साथ डिजिटल डेब्यू करने को बिल्कुल तैयार है। सोनाक्षी की मोस्ट अवेटेड स्ट्रीमिंग क्राइम ड्रामा सीरीज ‘दहाड़ (Dahaad)’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

इस बीच अब सोनाक्षी की इस अपकमिंग सीरीज का धांसू टीजर रिलीज हो गया है। टीजर देखने के बाद अब फैंस इस सीरिज के लिए और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। इस सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा एक पुलिस वाले का किरदार निभाती नजर आने वाली हैं।

‘दहाड़’ का टीजर रिलीज

प्राइम वीडियो ने अपनी आने वाली सीरीज ‘दहाड़’ के टीजर को शेयर किया है। इस सीरीज में बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी पुलिस के रोल में हैं और ये क्राइम ड्रामा शो 8 पार्ट्स में है। ‘दहाड़’ की टीजर के शूरू में आप देख सकते हैं कि इसकी शुरूआत 7 महिलाओं की मर्डर मिस्ट्री से होती है।

27 महिलाओं की मौत की उल्झी गुत्थी सुलझाएगी सोनाक्षी

इन हत्याओं की ना तो किसी ने शिकायत दर्ज कराई है और ना ही इनका कोई गवाह है। वहीं, इसके बाद पुलिस की वर्दी पहने सोनाक्षी सिन्हा नजर आती हैं और इस सीरीज में लेडी कॉप अंजलि भाटिया यानी सोनाक्षी इन 27 महिलाओं की मौत की उल्झी गुत्थी सुलझाने की जिम्मेदारी लेती हैं।

क्राइम ड्रामा सीरीज है ‘दहाड़’

इस क्राइम ड्रामा सीरीज ‘दहाड़ (Dahaad)’ में सोनाक्षी सिन्हा के अलावा डार्लिंग एक्टर विजय वर्मा, गुलशन देवैया भी अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। बता दें कि इस सीरीज को रीमा कागती और रुचिका ओबेरॉय ने डायरेक्ट किया है और जोया अख्तर, फरहान अख्तर, रीमा कागती और रितेश सिधवानी ने इस सीरीज को प्रोड्यूस किया है।

इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर 

बता दें कि अमेजॉन प्राइम वीडियो ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपकमिंग सीरीज ‘दहाड़’ का टीजर शेयर किया है। इसके साथ ही इस सीरीज के ट्रेलर की रिलीज डेट का भी ऐलान किया गया है। सीरीज के टीजर को शेयर करते हुए लिखा गया है कि- प्राइम पर ‘दहाड़’, ट्रेलर 3 मई को होगा रिलीज।”

First published on: Apr 26, 2023 02:34 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें