फिल्म इंडस्ट्री में कलाकारों के लिए 8 घंटे की शिफ्ट को लेकर चर्चा उस वक्त शुरू हुई जब दीपिका पादुकोण ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ छोड़ दी। कहा जा रहा है कि उन्होंने कुछ शर्तें रखी थीं जो पूरी नहीं की गईं। इसके बाद से कई कलाकारों ने इस मुद्दे पर अपनी राय दी है। अब सोनाक्षी सिन्हा ने भी इस मामले में दीपिका का समर्थन किया है और कहा है कि हर किसी को अपने लिए भी वक्त चाहिए।
सोनाक्षी सिन्हा ने क्या कहा?
इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में सोनाक्षी ने कहा कि वो भी 8 घंटे की शिफ्ट के समर्थन में हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि दीपिका ने वाकई ‘स्पिरिट’ छोड़ी या नहीं, लेकिन अगर ऐसा हुआ है तो ये एक बहुत ही जायज वजह है। मैंने ऐसे कई एक्टर्स के साथ काम किया है जो सिर्फ 8 घंटे ही शूट करते हैं। तो फिर महिला कलाकारों के लिए कोई अलग नियम क्यों हो? आप फिल्म की जरूरत के हिसाब से शेड्यूल को इस तरह बना सकते हैं कि 8 घंटे में काम पूरा हो सके।’
उन्होंने आगे कहा कि मैं 15 साल से इस इंडस्ट्री में हूं और मैंने ऐसे लोगों के साथ भी काम किया है जो मुझसे कम घंटे काम करते हैं और कुछ ऐसे भी थे जो मुझसे ज्यादा काम करते थे। ये सब ठीक है, लेकिन इंसान को अपने लिए भी थोड़ा वक्त चाहिए होता है। अगर मैं किसी ऐसी फिल्म की शूटिंग कर रही हूं जहां मुझे फिट रहना बहुत जरूरी है तो मुझे जिम जाने के लिए भी दो घंटे चाहिए।अब अगर आप मुझे 12 से 14 घंटे सेट पर रखेंगे तो ये मुमकिन नहीं हो पाएगा।
दीपिका की शर्तें क्या थीं?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका ने ‘स्पिरिट’ से पहले कुछ शर्तें रखी थीं कि दिन में सिर्फ 8 घंटे काम करना, फिल्म के मुनाफे में हिस्सा मिलना और तेलुगु डायलॉग्स खुद न बोलना।डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने ये शर्तें नहीं मानीं, जिसके बाद दीपिका ने फिल्म से खुद को अलग कर लिया। बाद में उनकी जगह त्रिप्ति डिमरी को प्रभास के साथ लीड रोल में साइन कर लिया गया।
सोनाक्षी की अगली फिल्म
सोनाक्षी अब अगली बार फिल्म ‘निकिता रॉय’ में नजर आएंगी, जिसे उनके भाई कुश एस सिन्हा डायरेक्ट कर रहे हैं। ये एक सुपरनैचुरल थ्रिलर है, जिसमें परेश रावल, अर्जुन रामपाल और सुहैल नय्यर भी अहम रोल में हैं। फिल्म 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें- बॉलीवुड का 5 हिट डांस नंबर, जो सितारों को रातोंरात दिलाई पहचान
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
13 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
16 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
17 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
18 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
18 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
18 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
20 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
20 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
21 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines