Sonakshi Sinha On Pregnancy Rumours: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी कर ली। कपल ने सिविल मैरिज की। दोनों ने शादी के बाद मुंबई में शानदार रिसेप्शन दिया, जिसमें बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। सोनाक्षी-जहीर की शादी के बाद से ही बॉलीवुड की ‘रज्जो’ के प्रेग्नेंट होने की खबरें काफी तेजी से फैल रही हैं। अब पहली बार सोनाक्षी ने अपनी शादी के बाद सभी खबरों के बारे में बात की है। अपने पति जहीर इकबाल को लेकर भी पहली बार सोनाक्षी ने बयान दिया है। चलिए जानते हैं पूरा मामला।
शादी के बाद पहली बार बोलीं सोनाक्षी
सोनाक्षी इन दिनों अपने पति जहीर इकबाल के साथ वक्त बिता रही हैं। दोनों की स्विमिंग पूल में चिल करते हुए एक तस्वीर वायरल हो रही है। इसी बीच सोनाक्षी ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों पर भी चुप्पी तोड़ी है। सोनाक्षी ने शादी के बाद एक इंटरव्यू में अपनी जिंदगी पर भी बात की है। उन्होंने कहा कि ‘मेरी जिंदगी पहले से अब काफी बेहतर है। मैं काम पर वापस लौट चुकी हूं, शादी के बाद मैं पहले की तरह ही फील कर रही हूं। ये बात वाकई में काफी खूबसूरत है। मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मेरी लाइफ पहले से कई ज्यादा व्यव्स्थित हो गई है।’
जहीर को बताया अपना अच्छा दोस्त
इसके अलावा सोनाक्षी ने इसी इंटरव्यू में जहीर को अपना सबसे अच्छा दोस्त भी बताया है। सोनाक्षी ने कहा शादी के बाद मैं अपने सबसे अच्छे दोस्त के साथ रह रही हूं।
यह भी पढ़ें: Salman Khan से Justin Bieber तक, कौन-कौन करेगा Anant-Radhika के संगीत में परफॉर्म? देखें पूरी लिस्ट
प्रेग्नेंट होने पर क्या बोलीं सोनाक्षी?
अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों पर सोनाक्षी सिन्हा ने बड़े ही मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने इस पर चुटकी लेते हुए कहा- ‘शादी के बाद बस एक ही चेंज आया है, अब अस्पताल जाओ तो ऐसा लगता है जैसे आप प्रेग्नेंट हैं। हर कोई इसी के बारे में बात करने लग जाता है।’
काम पर वापस लौटीं सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा अब शादी के 12 दिन बाद अपने काम पर वापस लौट गई हैं। आपको बता दें उनकी अपकमिंग फिल्म ‘काकुड़ा’ है जिसके प्रमोशन में वो लग गई हैं। इस फिल्म में उनके साथ रितेश देशमुख नजर आ रहे हैं। हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘काकुड़ा’ को जी5 पर स्ट्रीम किया जाएगा। 12 जुलाई को इसके ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने की खबर है।
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
8 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
9 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
10 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
10 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
12 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
12 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
14 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
16 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
17 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines