हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Sitaare Zameen Par की गिर रही कमाई, Kuberaa की भी फूल रही सांसें, लेटेस्ट कलेक्शन क्या?

आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ और धनुष की फिल्म ‘कुबेर’ की कमाई के लेटेस्ट आंकड़े आ गए हैं। दोनों फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ कम हो रही है, लेकिन फिर भी ये अपनी पकड़ बनाकर चल रही हैं। आइए जानते हैं कि इन फिल्मों ने रिलीज के छठवें दिन कितना कलेक्शन किया है?

विज्ञापन
फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ और ‘कुबेर’ की कमाई। image credit- Social media

Sitaare Zameen Par-Kuberaa Box Office Collection (early estimates): सिनेमाघरों में फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है। इन दिनों थिएटर्स में आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ और धनुष की फिल्म ‘कुबेर’ अपना-अपना जलवा दिखा रही हैं। दोनों फिल्मों ने रिलीज के पहले दिन से ही टिकट खिड़की पर अपनी-अपनी पकड़ बना रखी है। इस बीच अब दोनों फिल्मों की कमाई के लेटेस्ट आंकड़े आ गए हैं। आइए जानते हैं कि इन दोनों फिल्मों ने कितनी कमाई की है?

फिल्म ‘सितारे जमीन पर’

Sacnilk.com की लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो, फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने अपनी रिलीज के छठवें दिन 7.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, धनुष की फिल्म ‘कुबेर’ ने अपनी रिलीज के छठवें दिन4.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। बता दें कि इन दोनों फिल्मों के ये आंकड़े अभी शुरुआती और अनुमानित हैं और इनमें बदलाव भी हो सकता है।

फिल्म ‘कुबेर’

इसके अलावा अगर इन दोनों ही फिल्मों की टोटल कमाई की बात करें तो फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने सिर्फ छह दिन में 82.40 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं, धनुष की फिल्म ‘कुबेर’ ने अब तक 65.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाकर रखी है और दोनों ही जमकर कलेक्शन करने में लगी हुई है।

विज्ञापन

बीते पांच दिन की कमाई

फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ के बीते पांच दिनों के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन 10.7 करोड़ रुपये, दूसरे दिन फिल्म ने 20.2 करोड़ रुपये, तीसरे दिन इस फिल्म ने 27.25 करोड़ रुपये, चौथे दिन इस फिल्म ने 8.5 करोड़ रुपये और पांचवें दिन 8.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

बॉक्स ऑफिस पर होगा महाक्लैश

वहीं, फिल्म ‘कुबेर’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन 14.75 करोड़ रुपये, दूसरे दिन फिल्म ने 16.5 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 17.35 करोड़ रुपये, चौथे दिन ने 6.8 करोड़ रुपये और पांचवे दिन फिल्म ने 5.85 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके अलावा बात अगर बॉक्स ऑफिस की करें तो टिकट खिड़की पर सुपरक्लैश होने वाला है। 27 जून को टिकट खिड़की पर कई फिल्में रिलीज के लिए तैयार खड़ी हैं। देखने वाली बात होगी कि बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ये फिल्में क्या कमाल करती हैं?

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Elvish Yadav-Karan Kundrra बने Laughter Chefs 2 के विनर! ट्रॉफी थामे फोटो लीक

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola