Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Pankaj Udhas का निधन, सिंगर के परिवार ने सुनाई बुरी खबर

Pankaj Udhas Passed Away: पंकज उधास अब हमारे बीच नहीं रहे। सिंगर के निधन की दुखद खबर सामने आई है। उनके परिवार ने एक नोट जारी कर अब फैंस को सिंगर के इस दुनिया से जाने का कारण बताते हुए अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। साथ ही अब सिंगर के अंतिम संस्कार की जानकारी भी सामने आ गई है।

Author
Edited By : Ishika Jain Updated: Feb 26, 2024 17:18
Pankaj Udhas Passed Away
नहीं रहे सिंगर पंकज उधास

Pankaj Udha Passed Away: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर पंकज उधास (Pankaj Udhas) का निधन हो गया है। गजल गायक ने 73 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अब सिंगर के परिवार ने इस खबर पर मुहर लगाई है। इस खबर पर फैंस के लिए फिलहाल यकीन कर पाना मुश्किल है लेकिन सच यही है कि अब पंकज उधास इस दुनिया को छोड़कर जा चुके हैं। ये सुनकर न सिर्फ फैंस बल्कि पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को गहरा धक्का लगा है। ये एक ऐसा झटका है जिससे उबरने में पूरे देश को काफी समय लगेगा। आज का दिन वाकई बुरी खबर लेकर आया है। इसके लिए कोई भी तैयार नहीं था। पंकज उधास का जाना इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति है। अब सिंगर के परिवार ने इस दुखद समाचार को सुनाते हुए दिग्गज सिंगर पंकज उधास के निधन का कारण बताया है।

परिवार ने शेयर किया ऑफिशियल स्टेटमेंट

पंकज उधास की फैमिली की तरफ से एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया गया है। सामने आए इस नोट में लिखा गया है, ‘बहुत भारी मन से, हमें दुख के साथ आपको बताना पड़ रहा है कि लंबी बीमारी के कारण 26 फरवरी 2024 को पद्मश्री पंकज उधास का दुखद निधन हो गया है।’ इस नोट के साथ ही लिखा गया है कि ‘मुझे बहुत खेद है और ये विनाशकारी है! उनकी आत्मा को शांति मिले। मैं जानती हूं कि कोई भी शब्द शांति नहीं दे सकते, हालांकि मैं प्रार्थना करती हूं कि भगवान आपके परिवार को श्री उधास जी की अपूरणीय क्षति से निपटने की शक्ति दें। #TheEndOfAnEra’ ये नोट सिंगर की बेटी की तरफ से लिखा गया है।

---विज्ञापन---

कब होगा अंतिम संस्कार?

अब सिंगर की मौत की खबर से पूरे देश पर मातम का साया छा गया है। हर कोई इस वक्त उदास नजर आ रहा है। ये वाकई एक युग का अंत है। उनकी जगह इंडस्ट्री में कोई नहीं ले सकता। कहा जा रहा है कि पंकज उधास लंबी बीमारी से जूझ रहे थे और आज सुबह 11 बजे उन्होंने मुंबई में अपनी अंतिम सांस ली। वो बीते कुछ दिनों से ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे। कुछ समय पहले ही उन्हें कैंसर डिटेक्ट हुआ था और उनका इलाज चल रहा था। सुनने में आया है कि सिंगर ने बीते कुछ दिनों से लोगों से मिलना भी बंद कर दिया था। वहीं, अब ये अनहोनी हो गई है। अब पंकज उधास के अंतिम संस्कार को लेकर भी जानकारी सामने आई है। कहा जा रहा है कि कल यानी 27 फरवरी को सिंगर का मुंबई में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Pankaj Udhas Love Story: पड़ोस में दूसरे धर्म की लड़की को बनाया दुल्हन, रोचक है गजल सम्राट की प्रेम कहानी

फैंस ने जताया दुख

अब फैंस सिंगर के निधन पर दुख जता रहे हैं। एक फैन ने अब इस पोस्ट पर कमेंट कर लिखा है, ‘बहुत दुखद और चौंकाने वाली खबर, मेरी हार्दिक संवेदनाएं।’ एक यूजर ने लिखा, ‘यह सुनकर बहुत अफसोस हुआ। कृपया हमारी संवेदना स्वीकार करें। उनकी आत्मा को शांति मिले।’ एक्ट्रेस अहाना कुमरा का रिएक्शन भी सामने आ गया है। एक्ट्रेस ने लिखा है, ‘यह सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। उनकी आत्मा को शांति मिलें। ॐ शांति।’ बॉलीवुड एक्ट्रेस Nauheed Cyrusi ने लिखा, ‘हे नायु, उनकी आत्मा को शाश्वत शांति मिले… आपके नुकसान के लिए बहुत खेद है… आपको और आपके परिवार को प्यार और शक्ति।’ अब सभी लोग सिंगर की आत्मा की शांति की दुआ मांग रहे हैं।

First published on: Feb 26, 2024 04:22 PM

संबंधित खबरें