---विज्ञापन---

चॉल में रही, हिंसा की शिकार, डेब्यू भी फ्लॉप, अब 250 करोड़ की फिल्म में कमबैक करेगी अभिनेत्री

Shweta Tiwari: टीवी की ये मशहूर एक्ट्रेस कथित तौर पर बन रही 250 करोड़ की फिल्म में अपना जलवा दिखाने को तैयार है।

---विज्ञापन---

Shweta Tiwari: फिल्म जगत में बहुत सारे लोग सफल होने का सपना लेकर आते हैं। कुछ तो सक्सेस की सीढ़िया चढ़ जाते हैं, लेकिन कुछ सफल नहीं हो पाते। आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बॉलीवुड में तो अपना सिक्का नहीं जमा सकीं, लेकिन टीवी की मशहूर अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हो गई।

अब ये हसीना एक बार फिर से 250 करोड़ रुपये की फिल्म में अपना जलवा दिखाने को तैयार है। आइए जानते हैं इनके बारे में…

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- सिनेमाघरों ने HanuMan की स्क्रीनिंग करने से किया मना, तो मेकर्स ने TFPC से की शिकायत

---विज्ञापन---

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस

दरअसल, हम बात करें टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की। जी हां, वही श्वेता तिवारी जो अपनी खूबसूरती से जहां भी लोगों को दीवाना बना लेती हैं। साल 2000 में श्वेता तिवारी ने अपने करियर की शुरूआत की थी। टीवी शो ‘कसौटी जिंदगी की’ से एक्ट्रेस ने खूब पॉपुलैरिटी हासिल की। इसके बाद उन्होंने कई टीवी शो में अपना जलवा दिखाया।

---विज्ञापन---

जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु के साथ किया काम

साल 2004 में एक्ट्रेस ने ‘मदहोशी’ से अपने करियर की शुरूआत की। इस फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु ने की काम किया था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कुछ कमाल नहीं कर पाई और फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद उन्होंने फिर से टीवी का रुख किया और नच बलिए 2, जलवा फोर 2 जैसे शोज में काम किया। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 4’ में भी अपना जलवा दिखाया।

---विज्ञापन---

मेरी मां ने सब कुछ देखा है- पलक तिवारी

अपनी मां के बारे में बात करते हुए एक बार श्वेता की बेटी पलक तिवारी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि मेरी मां एक चॉल जैसे कमरे में रहती थी। मेरी मां ने सब कुछ देखा है, उन्हें सब पता है। पलक ने आगे कहा कि मेरी मां के संघर्ष को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, उन्होंने जो सहा है वो वही जानती है। इतना ही नहीं बल्कि श्वेता तिवारी की शादीशुदा जिंदगी भी परेशानियों से भरी रही। उन्होंने अपने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया और तलाक ले लिया।

---विज्ञापन---

‘सिंघम अगेन’ में नजर आ सकती है श्वेता तिवारी

अब खबरें हैं कि एक्ट्रेस रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आ सकती है। कथित तौर पर ये फिल्म 250 करोड़ रुपये के बजट में बन रही है। हालांकि इस फिल्म में एक्ट्रेस ने काम करने को लेकर अभी तक रिएक्ट नहीं किया है।

First published on: Jan 14, 2024 02:21 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola