सिनेमाघरों ने HanuMan की स्क्रीनिंग करने से किया मना, तो मेकर्स ने TFPC से की शिकायत

HanuMan Makers Complaint to TFPC against Theatres: फिल्म ‘हनु मैन’ के मेकर्स ने टीएफपीसी से शिकायत की है। जानिए पूरा मामला…

HanuMan Makers Complaint to TFPC against Theatres

मेकर्स ने की शिकायत। फोटो आभार- इंस्टाग्राम

विज्ञापन

HanuMan Makers Complaint to TFPC against Theatres: जनवरी का महीना साउथ की फिल्मों के लिए बहुत खास है। जैसे ही इस महीने की 12 तारीख आई, तो सिनेमाघरों में कई फिल्में रिलीज हुई।

अपने-आप में सभी बड़ी फिल्में हैं और सब अपनी हिसाब से कमाई कर रही है। इस लिस्ट में तेजा सज्जा स्टारर ‘हनु मैन’ भी शामिल है। फिल्म ने शानदार ओपनिंग की, लेकिन अब इस फिल्म के मेकर्स ने बड़ा कदम उठाया है।

विज्ञापन

टीएफपीसी ने जारी किया प्रेस रिलीज

दरअसल, फिल्म ‘हनु मैन’ के मेकर्स का कहना है कि कुछ सिनेमाघरों ने इस फिल्म की स्क्रीनिंग करने से मना कर दिया है। मेकर्स ने टीएफपीसी (TFPC) यानी तेलुगु फिल्म प्रोड्यूसर्स काउंसिल से इसकी शिकायत की है। वहीं, अब इस मामले पर टीएफपीसी की ओर से एक प्रेस रिलीज जारी किया गया है। इस प्रेस रिलीज में लिखा गया कि फिल्म ‘हनु मैन’ के लिए माइथ्री मूवीज डिस्ट्रीब्यूटर्स एलएलपी ने तेलंगाना के कुछ थिएटर्स से एग्रीमेंट किया था। अब कुछ सिनेमाघरों ने इसे अनदेखा किया और फिल्म को नही दिखाया।

विज्ञापन

फिल्म की स्क्रीनिंग नहीं करने से बड़ा नुकसान- मेकर्स

फिल्म के मेकर्स का कहना है कि इससे उन्हें बड़ा नुकसान हुआ है और अब उन्होंने इसकी शिकायत भी की है। इसलिए ये थिएटर्स अब तत्काल प्रभाव से इस फिल्म को दिखाना शुरू करें और जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई करें। टीएफपीसी की ओर से जारी प्रेस रिलीज में आगे कहा गया कि इस तरह की हरकत तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के लिए अच्छी नहीं है। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं और इसका विरोध करते हैं।

विज्ञापन

तेजा सज्जा स्टारर ‘हनु मैन’ ने की शानदार ओपनिंग

बता दें कि फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन शानदार कमाई की है। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला। ऐसे में थिएटर्स द्वारा ऐसा किया जाना बेहद शर्मनाक है। इस फिल्म को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। अब देखने वाली बात होगी कि कब थिएटर्स इसकी स्क्रीनिंग शुरू करते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ