Shraddha Kapoor से यूजर ने पूछा 'आखिर शादी कब करोगी?' एक्ट्रेस ने दिया बड़ा मजेदार जवाब
Edited By Nancy Tomar

Shraddha Kapoor
Edited By Nancy Tomar

Shraddha Kapoor
Shraddha Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। अभिनेत्री अक्सर अपनी फोटोज और वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती है। हाल ही में भी एक्ट्रेस ने अपनी लेटेस्ट फोटोज को शेयर किया है, जो बेहद क्यूट है।
वहीं, अब एक्ट्रेस की फोटोज पर फैंस भी अपना रिएक्शन दे रहे है। इस बीच एक यूजर ने श्रद्धा कपूर से सवाल किया कि वो शादी कब रही है, तो इस पर एक्ट्रेस ने बेहद शानदार जवाब दिया है, जो अब चर्चा में भी आ गया है। चलिए जान लेते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या जवाब दिया है।
श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोज को शेयर किया है। इन फोटोज में एक्ट्रेस नो मेकअप लुक में नजर आ रही है और बेहद सुंदर लग रही है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने अपने कैप्शन में लिखा है कि बिग हैड = बिग ब्रेन।
वहीं, अब यूजर्स भी एक्ट्रेस के पोस्ट पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि ब्यूटी विद ब्रेन, जिसे बारिश में डांस करना पसंद है। एक दूसरे यूजर ने लिखा कि शादी कब करोगी। इस पर श्रद्धा ने बेहद शानदान रिप्लाई करते हुए मजेदार जवाब दिया है।

Shraddha Kapoor
एक्ट्रेस ने यूजर के कमेंट का जवाब देते हुए लिखा कि पडोस वाली आंटी रियल आईडी से आओ। वहीं, अब यूजर्स एक्ट्रेस के जवाब पर भी रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने इस पर हंसते हुए इमोजी शेयर किया है। दूसरे ने लिखा है कि हाहाहा। तीसरे ने लिखा कि गजब बेइज्जती। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर एक्ट्रेस के जवाब पर दे रहे हैं।
वहीं, अगर इस पोस्ट में एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो उन्होंने पिंक कलर का आउटफिट पहना है। साथ ही नो मेकअप लुक लिया है और अपने बालों को खुला रखा है। इसके साथ ही श्रद्धा बेहद प्यारी सी स्माइल करती नजर आ रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: