---विज्ञापन---

2 घंटे 40 मिनट की वो फिल्म, जिसने Peddi की नाक में किया दम, 20वें दिन भी उड़ाई मोटी रकम

Drishyam 3 Box Office Collecion Day 20: साउथ के पॉपुलर एक्टर मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम 3' टिकट खिड़की से उतरने का नाम नहीं ले रही है. फिल्म की कमाई जारी है और ये कमाई करने में लगी हुई है.

---विज्ञापन---

Drishyam 3 Box Office Collecion Day 20: साउथ के पॉपुलर एक्टर मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ लगातार सुर्खियों में छाई हुई है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बेहद मजबूत बना रखी है और ये लगातार कलेक्शन करने में लगी हुई है. ऐसा नहीं है कि टिकट खिड़की पर इस फिल्म के अलावा कोई और फिल्म नहीं है बल्कि राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ के रहते ये फिल्म शानदार कमाई कर रही है.

फिल्म ‘दृश्यम 3’

मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने अपनी रिलीज के 20वें दिन भी बंपर कलेक्शन करके दिखाया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को मोहनलाल की इस फिल्म ने करीब 40 लाख की कमाई की है, जो वीक डे और नई फिल्मों की रिलीज के बीच अच्छा आंकड़ा माना जा रहा है.

---विज्ञापन---

सस्पेंस थ्रिलर फिल्म की पकड़ मजबूत

गौरतलब है कि फिल्म ‘दृश्यम 3’ की रिलीज के बाद कई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं, जिनमें ‘चांद मेरा दिल, पेड्डी, बंदर और है जवानी तो इश्क होना है’ जैसी कई मूवीज के नाम शामिल रहे, लेकिन फिर भी मोहनलाल की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पीछे हटने को तैयार नहीं है और मजबूती से अपनी पकड़ बनाए हुए है.

टोटल कलेक्शन

फिल्म ‘दृश्यम 3’ की रिलीज को 20 दिन हो गए हैं और इस फिल्म ने 20 दिनों में 108 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है. इतना ही नहीं बल्कि ये फिल्म मोहनलाल के करियर की सबसे सफल टॉप-5 मूवीज की लिस्ट में भी शामिल हो चुकी है. मोहनलाल के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का ‘एल2: एम्पुरान’ है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट कमाए थे.

---विज्ञापन---

कहां जाकर रुकेगी कमाई?

फिल्म ‘दृश्यम 3’ की कमाई लगातार जारी है. इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दूसरी फिल्मों के होने का फर्क नहीं पड़ रहा है और ये लगातार अपनी कमाई पर ध्यान रखे हैं. देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म की कमाई कहां जाकर रुकेगी क्योंकि इसको ना तो ‘पेड्डी’ और ना ही किसी और फिल्म के होने का फर्क पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें- 2 घंटे 52 मिनट की वो फिल्म, जो रिलीज से पहले कर रही ताबड़तोड़ कमाई, एक टिकट की कीमत जान फटी रह जाएंगी आंखें

---विज्ञापन---
First published on: Jun 10, 2026 01:05 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola