---विज्ञापन---

बॉलीवुड angle-right

43 साल की वो हसीना, जिसने 7 साल से बॉलीवुड को नहीं दी 1 भी हिट, अब लगा है 1400 करोड़ का दांव

Popular Actress: आज हम आपको उस एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने सात साल से कोई भी हिंदी या इंडियन फिल्म नहीं दी है. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन एक्ट्रेस हैं?

---विज्ञापन---

Popular Actress: बॉलीवुड की कई हसीनाएं ऐसी हैं, जो लंबे समय से एक हिट फिल्म की तलाश में हैं. हालांकि, एक एक्ट्रेस ऐसी भी है, जो बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकी है, लेकिन फिर भी वो 1 हिंदी सिनेमा को 7 साल से एक भी हिट फिल्म नहीं दे पाई. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन-सी एक्ट्रेस हैं?

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा

दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि साल 2019 में बॉलीवुड को अलविदा कहने वाली प्रियंका चोपड़ा हैं, जो अब बॉलीवुड में वापसी करने को तैयार हैं. प्रियंका चोपड़ा बीते 7 साल से हॉलीवुड में काम कर रही हैं. साल 2002 में एक्ट्रेस ने तमिल फिल्म से डेब्यू किया था.

---विज्ञापन---

फिल्म ‘हीरो ए लव स्टोरी ऑफ स्पाई’

इसके बाद सनी देओल की फिल्म ‘हीरो ए लव स्टोरी ऑफ स्पाई’ से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था. प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. प्रियंका ने 7 साल पहले हिंदी सिनेमा को अलविदा कह दिया था. जी हां, 7 साल पहले उनकी फिल्म ‘स्काई इज पिंक’ आई थी.

पीसी के पास मजबूत ब्रांड वैल्यू

इस फिल्म के बाद पीसी ने किसी हिंदी फिल्म में काम नहीं किया और बॉलीवुड से दूरी बना ली. भले ही प्रियंका ने लंबे समय से कोई हिंदी फिल्म नहीं दी है, लेकिन फिर भी प्रियंका चोपड़ा एक मजबूत ब्रांड वैल्यू बनाए हुए हैं. साथ ही अब एक्ट्रेस एक बार फिर से इंडियन फिल्म में नजर आने वाली हैं.

---विज्ञापन---

फिल्म ‘वाराणसी’ से कमबैक

जो लोग नहीं जानते हैं उनको बता देते हैं कि 7 साल के ब्रेक के बाद प्रियंका चोपड़ा अब एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ से कमबैक कर रही हैं. इस फिल्म को भारत की अबतक की सबसे महंगी फिल्म बताया जा रहा है. रिपोर्ट्स की मानें, तो एसएस राजामौली करीबन 1400 करोड़ रुपये के बजट में इस फिल्म को बना रहे हैं.

महेश बाबू के साथ कर रहीं काम

गौरतलब है कि इस फिल्म को बड़े बजट में बनाया जा रहा है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ेगी और नए बनाएगी. फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ महेश बाबू नजर आने वाले हैं. देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- ‘झोल’ से लेकर ‘पल पल जीना मुहाल’ तक…, इंडियन नहीं, पाकिस्तानी हैं ये 7 गानें

First published on: Jun 10, 2026 11:43 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola