---विज्ञापन---

करीबी दोस्त के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोए सलमान खान, क्रिमेटोरियम से सहारा लेकर निकले बाहर, पूरा परिवार हुआ भावुक

Salman Khan Close Friend Funeral: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान इस वक्त मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. करीबी दोस्त कुमुद राणे की मौत से वे बुरी तरह प्रभावित हुए. इस दौरान पूरा खान परिवार साथ नजर आया.

---खबर नीचे जारी है---

Salman Khan Emotional at Kumud Rane Funeral: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. हाल ही में करीबी दोस्त कुमुद राणे के अंतिम संस्कार में सलमान फूट फूटकर रोते हुए नजर आए. सिर्फ सलमान ही नहीं बल्कि उनके परिवार के कई सदस्य भावुक नजर आए. इस लम्हें में सलमान बहुत दुखी थे. शमशान में वे इतने बेहाल हो गए कि वहां से बाहर निकलते वक्त उन्हें सहारा तक देना पड़ा.

यह भी पढ़ें: साड़ी छोड़कर ‘बिकिनी’ में दिखीं 43 साल की भोजपुरी हसीना, बोल्ड लुक्स देखकर फैंस के छूटे पसीने

---खबर नीचे जारी है---

कौन थे कुमुद राणे?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुमुद राणे सलमान खान के परिवार के बेहद खास और करीबी दोस्त थे. उनके निधन ने पूरे खान परिवार को भावुक कर दिया. उनके अंतिम संस्कार में खान परिवार का हर सदस्य नजर आया. इस दौरान कई लोगों की आंखें नम दिखीं.

क्रिमेटोरियम का माहौल

मुंबई के श्मशान घाट से सामने आए वीडियो में सलमान खान काफी गमगीन दिखे. वह नम आंखों और हाथ जोड़े अपने करीबियों के बीच खड़े थे. वहां मौजूद लोगों को गले लगाकर ढांढस बंधाते वक्त वे खुद भी फूट-फूटकर रो पड़े. अपने फेवरेट एक्टर को इतना दुखी देख फैंस भी काफी दुखी हुआ. अत्यधिक भावुक हो जाने के कारण सलमान काफी टूट चुके थे और श्मशान घाट से बाहर निकलते समय वे अपने करीबियों और सुरक्षाकर्मियों का सहारा लेकर गाड़ी तक पहुंचे.

यह भी पढ़ें: ₹3300 की टिकट, फिर भी एडवांस बुकिंग के लिए लगी लंबी लाइन, सारे रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार है ये

---खबर नीचे जारी है---

पूरा परिवार हुआ शामिल

दुख की इस घड़ी में केवल सलमान ही नहीं, बल्कि उनका पूरा परिवार वहां मौजूद था. सलमान खान के साथ उनकी मां सलमा खान, हेलन, भाई सोहेल खान, बहन अर्पिता खान शर्मा, और भतीजे अरहान व निर्वाण खान भी नम आंखों से अंतिम विदाई देने पहुंचे थे.

सलमान खान के भावुक पल

सलमान खान को इतना भावुक देख फैंस काफी परेशान हो गए. उनके फेवरेट एक्टर को इतना टूटा काफी कम बार लोगों ने देखा गया है. पूरा इंटरनेट सलमान खान का ये साइड देखकर काफी इमोशनल है. हालांकि, इस कठिन समय में पूरा खान परिवार एकजुट एक दूसरे के साथ खड़ा हुआ है.

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: OTT पर धाक जमाए बैठी है ये 7 एपिसोड वाली थ्रिलर सीरीज, 6 महीने से लगातार कर रही है ट्रेंड,

First published on: Jun 09, 2026 07:06 PM

End of Article

About the Author

Archi Tiwari

नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने बतौर सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली है, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत में फ्रीलांसिंग और कई संस्थानों में इंटर्नशिप से की है. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola