हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सिंधी बिजनेसमैन से शादी करेंगी Shraddha Kapoor? पोस्ट से फैंस को मिला हिंट

Shraddha Kapoor Dating A Sindhi Businessman: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के रिलेशनशिप को लेकर एक बार फिर से अटकलें लगना शुरू हो गया है। खबरें हैं कि श्रद्धा राहुल मोदी को नहीं बल्कि किसी और को डेट कर रही हैं।

विज्ञापन
Shraddha Kapoor Dating A Sindhi Businessman

Shraddha Kapoor Dating A Sindhi Businessman: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अभिनेत्री की ह्यूज फैन फॉलोइंग है। ‘स्त्री 2’ की कामयाबी के बाद हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले इंडियन सेलेब्स की लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा को पीछे कर नंबर 2 का रैंक भी हासिल कर लिया था। हालांकि श्रद्धा की पर्सनल लाइफ और रिलेशनशिप को लेकर भी अक्सर चर्चाएं होती रहती हैं, वो किसे डेट कर रही हैं और किसके साथ कहां जा रही हैं, इसे लेकर भी फैंस काफी दिलचस्पी रखते हैं। अब श्रद्धा के ‘पार्टनर’ के बारे में एक जानकारी सामने आ रही है, जिसके बाद उनके फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

राहुल मोदी को डेट नहीं कर रहीं एक्ट्रेस!

एक्ट्रेस ने इस साल की शुरुआत में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज में राहुल मोदी के साथ अपनी पहली पब्लिक अपीयरेंस देकर सबका ध्यान खींचा था। इससे फैंस को उम्मीद मिली थी कि वो जल्द ही अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर देंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब आ रही खबरों की मानें तो श्रद्धा कपूर राहुल मोदी को डेट नहीं कर रही हैं। राहुल के साथ रिलेशनशिप कन्फर्म करने की जगह श्रद्धा ने उन्हें अनफॉलो ही कर दिया, जिसके बाद उनके ब्रेकअप की खबरों ने भी खूब जोर पकड़ा।

श्रद्धा कपूर के इंटरव्यू ने बढ़ाई हलचल

हाल ही में श्रद्धा ने जब एक इंटरव्यू में श्रद्धा कपूर ने अपने ‘पार्टनर’ का जिक्र किया, तो ये सुनकर सभी एक बार फिर अभिनेत्री के बॉयफ्रेंड को लेकर अंदाजा लगाने लगे। उन्होंने एक पत्रिका को बताया कि वो अपने साथी के साथ समय बिताना पसंद करती हैं। एक्ट्रेस के इस बयान के बाद उनके पार्टनर को लेकर एक बार फिर अटकलें लगाई जाने लगीं।

विज्ञापन

सिंधी बिजनेसमैन को डेट कर रहीं श्रद्धा

अब रेडिट पर बॉली ब्लाइंड एंड गॉसिप के पोस्ट में ये दावा किया गया है कि श्रद्धा ने एक सिंधी बिजनेसमैन को डेट करना शुरू कर दिया है। इस रेडिट पोस्ट में लिखा गया, ‘मेरे पास कुछ विश्वसनीय रिपोर्ट्स हैं कि श्रद्धा किसी ऐसे शख्स के साथ हैं जो सिंधी परिवार से है और बॉलीवुड से नहीं है। हालांकि ये शख्स फिल्मों में निवेश करता है। वो ‘स्त्री 2′ के प्रमोशन के दौरान भी दिल्ली में उनके साथ था। वो निश्चित रूप से उन से छोटा लगता है और सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि वो जल्द ही शादी कर सकते हैं।’ वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर को ‘धूम 4’ में कास्ट किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो ये ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के बाद रणबीर कपूर के साथ उनकी दूसरी फिल्म होगी।

यह भी पढ़ें: Salman Khan को माफ करने को तैयार बिश्नोई समाज? लेकिन भाईजान के आगे रखी ये शर्त

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola