टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ अपने फैशन ब्रांड को लेकर अचानक चर्चा में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा हो रही है कि उनका लेबल डीकेआई ब्रांड बंद हो गया है। इसके पीछे कपड़ों की क्वालिटी को बताया गया। लोगों का कहना था कि इस ब्रांड में कपड़ों की क्वालिटी कीमत के हिसाब से काफी सिंपल है। अब इन खबरों पर दीपिका के पति और एक्टर शोएब इब्राहिम का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने अपने फैंस के कन्फ्यूजन को दूर करते हुए साफ कर दिया है कि दीपिका का फैशन ब्रांड बंद नहीं हुआ है।
क्या बोले शोएब इब्राहिम?
इंडिया फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक, शोएब इब्राहिम से जब पूछा गया कि क्या दीपिका कक्कड़ के फैशन ब्रांड लेबल डीकेआई को बंद कर दिया गया है? इसका जवाब देते हुए एक्टर ने कहा कि ‘ब्रांड बंद नहीं हुआ है।’ शोएब ने बताया कि ब्रांड पर हाल ही में कोई नया स्टॉक अपलोड नहीं किया गया है। इस वजह से गलतफहमी हो सकती है। इसके साथ ही उन्होंने फैंस को आश्वासन दिया कि जल्द ही नया कलेक्शन लॉन्च कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: ‘मैं छुपाते-छुपाते थक गया हूं..’ Karan Johar ने ओजेम्पिक दवा लेने की अफवाह पर तोड़ी चुप्पी
2023 में किया गया था लॉन्च
बता दें कि दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने साल 2023 के आखिरी में फैशन ब्रांड लेबल डीकेआई- एक एथनिक वियर ब्रांड लॉन्च किया था। इस ब्रांड को शोएब ने अपनी पत्नी दीपिका के पूरे नाम ‘दीपिका कक्कड़ इब्राहिम’ के नाम रखा था। इस ब्रांड के तहत पारंपरिक भारतीय फैशन पर बेस्ड इस ब्रांड को दीपिका का ड्रीम प्रोजेक्ट बताया गया था। इसके लिए कपल करीब दो साल से प्लानिंग कर रहा था। इसके बाद सितंबर-अक्टूबर 2024 ब्रांड को लाइव किया गया था।
फैमिली पर फोकस कर रहीं एक्ट्रेस
गौरतलब है कि दीपिका कक्कड़ को आखिरी बार सोनी टीवी के कुकिंग शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में देखा गया था। शो के कुछ एपिसोड में बने रहने के बाद एक्ट्रेस ने बीच में ही शो को छोड़ दिया था। इसकी वजह उन्हें हाथ में हुई इंजरी बताई थी, जिसके चलते डॉक्टर ने उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी थी। फिलहाल दीपिका कक्कड़ टीवी से दूर अपनी हेल्थ और फैमिली पर फोकस कर रही हैं।
संबंधित खबरें
नाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
35 mins ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
1 hr agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
1 hr agoनाना पाटेकर के निधन पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का वायरल वीडियो, देखिए
1 hr agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
2 hrs agoरात में नाना पाटेकर के साथ क्या-क्या हुआ? कैसे थे उनके आखिरी पल
2 hrs agoनाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड सितारों का टूटा दिल, पोस्ट किया शेयर
3 hrs agoथिएटर से बॉलीवुड तक, ऐसे बने नाना पाटेकर एक्टिंग के 'बादशाह'
3 hrs agoनिधन से पहले क्या कर रहे थे नाना पाटेकर? चार दिन पुराना VIDEO आया सामने
3 hrs agoकभी पीते थे रोज 60 सिगरेट, जानें नाना पाटेकर ने कैसे छोड़ी थी स्मोकिंग
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines