Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

250 मिलियन व्यूज जुटा रातों रात चर्चा में आईं थीं ये सिंगर, News 24 से एक्सक्लूसिव बातचीत में खोले कई राज

Shilpi Raj: भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर शिल्पी राज आज हजारों फैंस के दिलों पर राज करती है। शिल्पी का जन्म 25 मार्च 2002 को उत्तर प्रदेश के जिला देवरिया के भाटपार रानी में हुआ था। अपनी मधुर आवाज से लोगों को दीवाना बनाने वाली शिल्पी ने अब तक बहुत सारे गानों को अपनी आवाज […]

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Aug 9, 2023 16:32
Shilpi Raj
Shilpi Raj

Shilpi Raj: भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर शिल्पी राज आज हजारों फैंस के दिलों पर राज करती है। शिल्पी का जन्म 25 मार्च 2002 को उत्तर प्रदेश के जिला देवरिया के भाटपार रानी में हुआ था।

अपनी मधुर आवाज से लोगों को दीवाना बनाने वाली शिल्पी ने अब तक बहुत सारे गानों को अपनी आवाज दी है। साथ ही सोशल मीडिया पर शिल्पी के गानों को बेहद प्यार भी मिलता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- महीनों तक खुद को कमरे में बंद करके रोती रही ‘गदर 2’ की ये एक्ट्रेस, बताया क्यों हुई थीं डिप्रेशन का शिकार

Shilpi Raj ने न्यूज 24 से की एक्सक्लूसिव बातचीत 

बता दें शिल्पी का जन्म एक गरीब परिवार में हुआ था। वहीं, अब शिल्पी ने अपने करियर पर बात करते हुए न्यूज 24 से एक्सक्लूसिव बातचीत की है। इस बातचीत में शिल्पी ने बताया कि कैसे उन्होंने संघर्ष किया और किस तरह से मुकाम हासिल किया है।

---विज्ञापन---

न्यूज 24 ने शिल्पी राज से किए सवाल

शिल्पी के गाने पर मिलियन में व्यूज है, इस पर उनका कहना है कि ‘ये सब फैंस के प्यार के कारण ही हो पाया है।’ अपनी सफलता के श्रेय शिल्पी ने अपनी ऑडियंस को दिया है। वहीं, न्यूज 24 ने जब शिल्पी से उनके संघर्ष को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने कि ‘जब वो गाती थी, तो उसके लिए उन्हें घर से दूर जाना पड़ता था और इसके लिए उन्हें अपने हर काम को समय से पूरा करना होता था।’

‘नेहा कक्कड़’ के साथ गाना पसंद करेंगी- शिल्पी

वहीं, न्यूज 24 ने शिल्पी से सवाल किया कि अगर आपको बॉलीवुड में किसी सिंगर के साथ गाने का मौका मिला तो वो कौन है? इस पर शिल्पी ने कहा कि वो ‘नेहा कक्कड़’ के साथ गाना पसंद करेंगी। साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें ‘नेहा कक्कड़’ का गाना ‘मिले हो तुम हमको बड़े नसीबो से’ बहुत पसंद है।

मैं अभी अपने करियर पर ध्यान देना चाहती हूं- शिल्पी 

वहीं, न्यूज 24 ने शिल्पी से उनकी शादी को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि ‘मैने इस बारे में अभी सोचा नहीं हैं। मैं अभी अपने करियर पर ध्यान देना चाहती हूं।’ साथ ही जब शिल्पी से पूछा गया कि क्या वो बिग बॉस में जाना चाहेंगी। इस पर शिल्पी ने कहा कि ‘अगर बुलाएंगें, तो जाएंगें’ मतलब साफ है कि अगर शिल्पी को बिग बॉस का ऑफर मिलता है, तो वो शो में जरुर जाएंगी।

अश्लील गानों पर काम नहीं करुंगी- शिल्पी

आज कल सोशल मीडिया पर शिल्पी के कई सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसको लेकर न्यूज 24 ने सवाल किया को क्या वो कभी एक्टिंग और डांसिंग में भी हाथ अजमाना चाहेंगी। इस पर शिल्पी ने जवाब दिया कि उन्हें वीडियो बनाने का शौक तो हैं। हालांकि इस पर उन्होंने खुलकर बात नहीं की। साथ ही उन्होंने कहा कि वो अश्लील गानों पर काम नहीं करती हैं। उन्होंने कहा कि मेरा कोई भी गाना अश्लील नहीं होता है।

First published on: Aug 09, 2023 04:23 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.