Shikhar Dhawan And Aesha Mukerji Love Story: इंडियन क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी शिखर धवन अब खेल के मैदान में नजर नहीं आएंगे क्योंकि उन्होंने इंटरनेशनल और डोमेस्टिक क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। इस खबर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। शिखर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया है। वीडियो में क्रिकेटर काफी इमोशनल दिखाई दिए। वैसे आपको बता दें कि शिखर धवन की शादीशुदा जिंदगी भी काफी उतार-चढाव से भरी रही है लेकिन आज हम आपको उनकी लव स्टोरी के बारे में बताएंगे।
जाहिर है कि क्रिकेटर ने खुद से 10 साल बड़ी शादीशुदा आयशा मुखर्जी के साथ शादी की थी। दोनों की मुलाकात में सबसे बड़ा हाथ इंडियन क्रिकेटर हरभजन सिंह का रहा है। तो चलिए जानते हैं शिखर धवन की लव स्टोरी…
यह भी पढ़ें: Natasa Stankovic और Hardik Pandya क्यों हुए अलग? करीबी ने खोल दिया पूरा चिट्ठा
बेहद दिलचस्प रही है लव स्टोरी
आपको बता दें कि बाएं हाथ के बल्लेबाज कहे जाने वाले शिखर धवन की लव स्टोरी काफी दिलचस्प रही है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की रहने वालीं आयशा मुखर्जी से शादी की थी। बता दें कि आयशा का बचपन ऑस्ट्रेलिया में बीता है और वो पूर्व किक बॉक्सर भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी। बताया जाता है कि साल 2009 में शिखर ने आयशा को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। आधे घंटे के अंदर ही दोनों में बातचीत शुरू हो गई। कुछ दिनों तक दोनों में बातचीत का सिलसिला चलता रहा और फिर उन्होंने मिलना-जुलना भी शुरू कर दिया।
हरभजन सिंह का मिलवाने में बड़ा हाथ
शिखर धवन और आयशा मुखर्जी को क्रिकेटर हरभजन सिंह ने मिलवाया था। ऐसा कहा जाता है कि आयशा पहले से हरभजन की दोस्त रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयशा मुखर्जी पहले से शादीशुदा थीं और उनकी दो बेटियां भी थीं। साल 2012 में ऑस्ट्रेलियाई बिजनेसमैन पति से अलग होने के तुरंत बाद ही आयशा ने शिखर धवन से शादी रचा ली। बता दें कि शिखर और आयशा खेल के प्रति काफी जुनूनी रहे हैं इसलिए उन्होंने शादी को थोड़ा लेट करने की कोशिश की लेकिन शिखर के पिता चाहते थे कि क्रिकेटर तुरंत शादी कर लें। ऐसा इसलिए क्योंकि आयशा उम्र में शिखर धवन से 10 साल बड़ी थीं। इसके बाद दोनों ने 30 अक्टूबर 2012 को शादी रचा ली।
2021 में अचानक ले लिया तलाक
शिखर धवन और आयशा मुखर्जी ने शादी के दो साल बाद साल 2014 में एक बेटे जोरावर का स्वागत किया। भले ही आयशा अपनी दोनों बेटियों की पढ़ाई की वजह से ऑस्ट्रेलिया में रहती हों लेकिन अपने पति को बड़े मैचों, दौरों और IPL में सपोर्ट करने के लिए वो हमेशा साथ दिखाई देती थीं। दोनों का रिश्ता काफी ठीक चल रहा था कि साल 2021 में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। दोनों के तलाक की खबरों ने उनके फैंस का दिल तोड़ दिया था। ये कपल भले ही अलग हो गया हो लेकिन आज तक दोनों में से किसी ने भी अपना रिश्ता टूटने की वजह नहीं बताई थी।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
3 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
6 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
7 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
8 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
8 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
9 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
10 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
10 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines