Natasa Stankovic और Hardik Pandya क्यों हुए अलग? करीबी ने खोल दिया पूरा चिट्ठा

Reason Behind Natasa-Hardik Divorce: एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक हार्दिक पांड्या अब अलग हो चुके हैं। इस अलगाव की वजह क्या है ये भले ही दोनों ने नहीं बताई हो लेकिन उनके करीबी ने पूरा चिट्ठा खोल दिया है।

Natasa Stankovic and Hardik Pandya

Natasa Stankovic and Hardik Pandya

Reason Behind Natasa-Hardik Divorce: मॉडल और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या अपने रिश्ते को खत्म कर चुके हैं। दोनों ने पिछले महीने सोशल मीडिया पर लगाए जा रहे अलगाव के सभी दावों को सही साबित किया और बताया कि आपसी सहमति से दोनों अलग हो रहे हैं। इसके बाद नताशा अपने बेटे अगस्त्य को लेकर अपने वतन सर्बिया लौट गईं, जबकि हार्दिक पांड्या इस वक्त ग्रीस में वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं, ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं।

दोनों के तलाक ने उनके फैंस का दिल तोड़ दिया है। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर क्यों चार साल तक साथ रहने वाला ये क्यूट कपल अचानक अलग हो गया। भले ही नताशा और हार्दिक ने अपने तलाक के पीछे की वजह का खुलासा नहीं किया हो लेकिन दोनों के करीबी ने उनके अलगाव के अंदरूनी कारण का पूरा चिट्ठा रिवील कर दिया है।

करीबी सूत्र ने किया खुलासा

Times Now की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या के अलग होने के पीछे क्या वजह है इसका खुलासा कपल से जुड़े एक करीबी सूत्र ने किया है। सूत्र का दावा है कि क्रिकेटर काफी फेमस हैं और अपनी लाइफ को बड़ी ही शानदार तरीके से जीना पसंद करते हैं। उनके रॉयल शौक कहीं न कहीं नताशा स्टेनकोविक को भारी पड़ने लगे थे। सूत्र का कहना है कि नताशा स्ट्रॉन्ग और फ्रीडम वुमन हैं इस बात में कोई शक नहीं है। कई बार हार्दिक की हाई एनर्जी लाइफस्टाइल के साथ तालमेल बिठाना उनके लिए मुश्किल होता जा रहा था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूत्र का कहना है कि हार्दिक पांड्या की लाइफस्टाइल नताशा के लिए बहुत ज्यादा दिखावटी हो रही थी। वो खुद में मस्त रहते थे और ये नताशा को बर्दाश्त नहीं था। उन्हें महसूस हुआ कि हार्दिक के बिहेवियर में थोड़ा बदलाव आना शुरू हो गया है। नताशा ने पति हार्दिक के साथ कई बार तालमेल बैठाने की कोशिश की लेकिन वो असहज महसूस करने लगीं। वो उनके साथ उनकी लाइफस्टाइल को हैंडल नहीं कर पा रही थीं। यही वजह है कि उन्होंने तंग आकर इस रिश्ते से पीछे हटने का फैसला किया।

हार्दिक संग नहीं बैठ रहा था तालमेल

सूत्र ने आगे कहा कि नताशा स्टेनकोविक ने कई बार विचार किया और चीजें ठीक करने की कोशिश की लेकिन सब वैसा का वैसा ही रहा। हार्दिक पांड्या का बदला हुआ रवैया उनसे बर्दाश्त नहीं हुआ और फाइनली उन्होंने अलग होने का फैसला ले लिया। सूत्र के मुताबिक, हार्दिक जहां लाइमलाइट में रहना पसंद करते हैं तो वहीं नताशा अपनी चीजों को पर्सनल रखने में विश्वास करती हैं। यही टकराव उनके तालमेल में रोड़ा बन गया और नतीजा आज सभी के सामने है।

गौरतलब है कि नताशा स्टेनकोविक ने अपनी पोस्ट में कहा था कि चार साल तक साथ रहने के बाद वो और हार्दिक पांड्या आपसी सहमति से अलग होने का फैसला ले चुके हैं। एक्ट्रेस ने लिखा था, ‘हमने पूरी कोशिश की सब कुछ बदलने की लेकिन हमें लगता है कि अब अलग होना हमारे हित में है। ये मुश्किल फैसला था।’ बता दें कि नताशा इस वक्त अपने बेटे अगस्त्य के साथ सर्बिया में हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ