Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

कपूर खानदान के लाडले की वो प्रेम कहानी, जिसने एक झटके में बदल दिया सब कुछ

फरवरी का प्यार करने वालों के लिए काफी अहम होता है. दरअसल इस महीने में लोग खुलकर प्यार का इजहार करते हुए नजर आते हैं. हम आपको इस वैलेंटाइन वीक के मौके पर बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार शशि कपूर और जेनिफर केंडल की लव स्टोरी के बारे में बताते है जितनी खूबसूरत थी, उतनी ही दर्द भरी थी. आइए जानते हैं इसके बारे में.

Author
Edited By : Shahzad Khan Updated: Feb 13, 2026 20:06
shashi kapoor
शशि कपूर की प्रेम कहानी

बॉलीवुड के दिवंगत दिग्गज कलाकार पृथ्वीराज कपूर के सबसे छोटे बेटे शशि कपूर सिर्फ एक अच्छे एक्टर ही नहीं, बल्कि सिनेमा के सबसे रोमांटिक स्टार्स में से एक थे. 70 और 80 के दशक में शशि कपूर की मुस्कान और मासूमियत ने लाखों लोगों के दिल जीते हैं. लेकिन जहां उन्हें परदे पर उनकी प्यार की मिसालें होती थी वही शशि कपूर की असल जिंदगी की प्रेम कहानी बहुत दर्दनाक रही है. आपको बता दें कि शशि कपूर का विदेशी एक्ट्रेस जेनिफर केंडल के साथ जितना प्यार खूबसूरत था, उतना ही ट्रेजेडी से भरा भी रहा है. शशि कपूर की प्यार की कहानी ने उन्हें जितना बनाया हैं उतना तोड़ा भी हैं. वैलेंटाइन वीक के मौके आज हम आपको उनकी लव स्टोरी के बारे में बताएंगे. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

यह भी पढ़ें: थिएटर में बैन के बावजूद पाकिस्तान में हिट हो रही रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’, 16 रुपये में बिक रही पायरेटेड CD

---विज्ञापन---

थिएटर में हुआ प्यार, और कहानी बदली शादी में

आपको बता दें कि बॉलीवुड दिग्गज कलाकार शशि कपूर की जिंदगी में प्यार की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से काम नहीं थी. उनकी मुलाकात जेनिफर केंडल से पृथ्वी थिएटर में हुई, जहां वे अपने पिता पृथ्वीराज कपूर के साथ रंगमंच से जुड़े हुए थे. जेनिफर एक ब्रिटिश थिएटर आर्टिस्ट थीं और अभिनय ही दोनों के बीच पहली कड़ी बनी थी. दरअसल, रिहर्सल और मंच के बीच शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे गहरी दोस्ती में बदल गई और बाद में दोनों को प्यार हो गया. उस दौर में एक भारतीय अभिनेता का विदेशी लड़की से शादी करना आसान नहीं था, लेकिन दोनों ने समाज की परवाह किए बिना अपने रिश्ते को अपनाया. साल 1958 में उन्होंने शादी कर ली और एक नई मिसाल कायम की है.

shashi kapoor

यह भी पढ़ें: Love Prediction 2026: क्या इस वैलेंटाइन डे पर मिलेगा सच्चा प्यार या रह जाएंगे अकेले? जानें क्या कहता है आपका मूलांक

---विज्ञापन---

जब बीमारी ने छीनी मुस्कान और शशि कपूर हो गए खामोश

लेकिन साल 1982 में जेनिफर केंडल को कोलन कैंसर होने का पता चला. शुरुआत में इलाज से उम्मीद जगी थी, लेकिन बीमारी काफी आगे बढ़ चुकी थी. जेनिफर केंडल ने दो साल तक बीमारी से जंग लड़ी और साल 1984 में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. जेनिफर के निधन के बाद शशि कपूर पूरी तरह से टूट गए थे. हालांकि, उन्होंने अपना काम उन्होंने काम जारी रखा, लेकिन उनकी जिंदगी में पहले वाली चमक नहीं रही. शराब, गिरती सेहत और गहरा अकेलापन उनकी जिंदगी में जगह बनाने लगे. जेनिफर जाने के बाद शशि कपूर जैसे दिशा ही खो बैठे, और उनकी खामोशी में हमेशा एक अधूरापन झलकता रहा.

First published on: Feb 13, 2026 08:06 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.