मुंबई: दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) ने हाल ही में अपनी बेटी श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और उनकी दोस्त अनन्या पांडे (Ananya Panday) की बॉलीवुड जर्नी को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि श्रद्धा और अनन्या को आज जो भी प्रसिद्धि मिली है, वो इसलिए नहीं है कि वो शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) और चंकी पांडे (Chaunkey Panday) की बेटियां हैं, बल्कि इसलिए क्योंकि उसे हासिल करने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है।
अभी पढ़ें – Kartik Aaryan ने ‘पान मसाला’ ऐड को किया रिजेक्ट, मिल रही थी इतनी मोटी रकम
ईटाइम्स के साथ एक बातचीत के दौरान, शक्ति ने कहा कि, “मुझे कहना होगा कि यदि आप अपने जीवन में कड़ी मेहनत नहीं करते हैं, तो आप दूसरों के लिए प्रेरणा नहीं बन सकते। वास्तव में, हमारी बेटियां – अनन्या और श्रद्धा, फिल्म इंडस्ट्री में अपनी कड़ी मेहनत और संघर्ष के कारण लोकप्रिय चेहरा बनी हैं। ऐसा इसलिए नहीं है क्योंकि वे चंकी पांडे और शक्ति कपूर की बेटियां हैं।”
एक्टर ने ये भी याद किया कि कैसे श्रद्धा ने रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘एबीसीडी 2’ में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। उन्होंने कहा, “रेमो मेरे बगल में बैठे हैं, और वो जानते हैं कि एबीसीडी 2 करना किसी के लिए भी आसान नहीं था, लेकिन मेरी बेटी ने वास्तव में इसमें खुद को प्रूव किया। मुझे याद है कि वो अपने पैर में कट और चोट के साथ घर वापस आती थी, उसे कई घंटों तक रिहर्सल करने के बाद पीठ में दर्द होता था, तो स्पष्ट रूप से, उसने अपनी फिल्मों के लिए बहुत मेहनत की है और स्टारडम और सम्मान अर्जित किया है।”
अभी पढ़ें – ‘क्रिकेट नहीं देखती’ बयान के बाद स्टेडियम में दिखीं Urvashi Rautela, नेटिजेंस कर रहे बुरी तरह ट्रोल
वर्कफ्रंट की बात करें तो, श्रद्धा कपूर लव रंजन की अगली कॉमेडी-ड्रामा में रणबीर कपूर के साथ दिखाई देंगी, जो लव फिल्म्स और टी-सीरीज़ द्वारा निर्देशित है। ऑन-स्क्रीन जोड़ी इस साल की शुरुआत में राजस्थान में अपने निर्देशक लव रंजन की अंतरंग शादी में शामिल हुई थी। फिल्म होली के मौके पर साल 2023 में रिलीज़ होगी। वो निर्देशक पंकज पाराशर के साथ अपने कॉमेडी प्रोजेक्ट पर भी काम कर रही हैं, जिसका शीर्षक ‘चालबाज़ इन लंदन’ है, जिसके इसी साल रिलीज़ होने की संभावना अधिक है।
वहीं अनन्या की बात करें तो, हाल ही में वो विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म ‘लाइगर’ में देखी गईं है, जिसमें माइक टायसन भी हैं। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर सकी। इसके अलावा, अनन्या अर्जुन वरेन सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म ‘खो गए हम कहां’ में सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव के साथ काम कर रही हैं। ‘गहराइयां’ के बाद सिद्धांत और अनन्या दूसरी बार एक साथ नजर आएंगे।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
3 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
6 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
7 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
8 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
8 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
9 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
10 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
10 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines