Asia Cup T20 Match: 'क्रिकेट नहीं देखती' बयान के बाद स्टेडियम में दिखीं Urvashi Rautela, नेटिजेंस कर रहे बुरी तरह ट्रोल

urvashi

Asia Cup T20 Match: इस वक्त पूरा देश भारत की जीत का जश्न मना रहा है। रविवार को भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2022 (Asia Cup) के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान (India Pakistan Match) को 5 विकेट से शिकस्त दी। इस खुशी की लहर अभी धीमी नहीं पड़ी है, हर तरफ बस मैच की चर्चा है। लेकिन इस चर्चा में एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) भी अहम भूमिका निभाती देखी गई हैं।

विज्ञापन

दरअसल, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मैच के दौरान उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela at Asia Cup T20) को स्पॉट किया गया, जिसे लेकर वो काफी ट्रोल हो रही हैं और सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आई हुई है।

विज्ञापन
उर्वशी का बयान-

दरअसल, एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो ‘क्रिकेट नहीं देखती’। ऐसा उन्होंने भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत पर अप्रत्यक्ष रूप से तंज कसते हुए कहा। अब स्टेडियम में उनकी मौजूदगी देख लोग कन्फ्यूज हो रहे हैं। संयोग से, ऋषभ रविवार को आयोजित मैच का हिस्सा नहीं थे क्योंकि भारतीय टीम ने उनके बजाय दिनेश कार्तिक को खेलने का मौका दिया। हालांकि, वो स्टेडियम में थे और टीम के डगआउट से चीयर कर रहे थे।

विज्ञापन

https://twitter.com/kanganaRanautFP/status/1563928973301538817?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1563928973301538817%7Ctwgr%5Eb34121c3a1295fa6ca2b567e465ddf897083370a%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fe24bollywood.com%2Fbollywood%2Fi-dont-watch-cricket-seeing-urvashi-rautela-in-the-stadium-there-was-a-flood-of-memes-on-twitter%2F54806%2F

विज्ञापन
उर्वशी रौतेला के मीम्स-

अब एक्ट्रेस की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और नेटिजेंस इसपर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उन्हें ट्रोल (Urvashi Rautela Trolls in Asia Cup match) कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “इनको क्रिकेट पसंद नहीं था ना?” दूसरे व्यक्ति ने पूछा “अच्छा इसिलिए मिस्टर आरपी नहीं खेल रहे…”। इंस्टाग्राम पर एक फैन अकाउंट द्वारा साझा की गई एक तस्वीर में, उर्वशी को राष्ट्रीय ध्वज पकड़े देखा जा सकता है। एक क्लिप में, उन्होंने स्टैंड पर खड़े हो झंडा भी लहराया।

विज्ञापन

इस महीने की शुरुआत में उर्वशी ने इंस्टाग्राम पर आस्क मी एनीथिंग सेशन रखा था। एक फैन द्वारा उनके पसंदीदा क्रिकेटर के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “मैं क्रिकेट बिल्कुल नहीं देखती हूं इसलिए किसी क्रिकेटर को नहीं जानती। सचिन सर और विराट सर के लिए मेरे मन में गहरा सम्मान है।”

विज्ञापन

बता दें, क्रिकेटर ऋषण पंत और उर्वशी रौतेला ने हाल ही में बिना स्पष्ट रूप से नाम लिए एक-दूसरे पर तंज कसा और चुटकी ली। अपने एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि एक व्यक्ति, ‘आरपी’ ने घंटों तक होटल की लॉबी में उनका इंतजार किया, ऋषभ ने इसे यह कहते हुए खारिज कर दिया कि “लोग छोटी लोकप्रियता के लिए साक्षात्कार में झूठ बोलते हैं”।

विज्ञापन

https://twitter.com/FredericaBroad/status/1563983584041607176?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1563983584041607176%7Ctwgr%5Eb34121c3a1295fa6ca2b567e465ddf897083370a%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fe24bollywood.com%2Fbollywood%2Fi-dont-watch-cricket-seeing-urvashi-rautela-in-the-stadium-there-was-a-flood-of-memes-on-twitter%2F54806%2F

उसके बाद, उर्वशी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, “छोटू भैया (छोटे भाई) को बैट बॉल खेलना चाहिए … मैं कोई मुन्नी नहीं हूं बदनाम होने के लिए। युवा किड्डो डार्लिंग तेरे लिए #रक्षाबंधन मुबारक हो ।” उन्होंने हैशटैग भी जोड़ा – आरपी छोटू भैया कौगर हंटर और एक मूक लड़की का फायदा न उठाएं।

विज्ञापन

गौरतलब हो कि, साल 2018 में, अफवाहें थीं कि दोनों को मुंबई के कई लोकप्रिय रेस्तरां, पार्टियों और कार्यक्रमों में एक साथ प्रवेश करने और बाहर निकलते देखा गया। इसके बाद से ही दोनों के डेटिंग की खबरें तेज हो गई थीं। हालांति, उसी साल, रिपोर्ट्स ने दावा किया कि दोनों ने एक-दूसरे को व्हाट्सएप पर ब्लॉक कर दिया है। ऋषभ ने 2019 में अफवाहों को खारिज कर दिया और गर्लफ्रेंड ईशा नेगी के साथ अपने संबंधों की घोषणा की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ