हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

EXCLUSIVE: Shahid Kapoor की फेवरेट एक्ट्रेस कौन? जिसने धड़काया एक्टर का दिल

Shahid Kapoor Favorite Actress: एक्टर शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म देवा आ रही है, ऐसे में फिलहाल वो इसे प्रमोट कर रहे हैं। इसी सिलसिले में वो न्यूज 24 के मंच मंथन 2025 में अपनी एक्ट्रेस पूजा हेगड़े के साथ पहुंचे।

विज्ञापन
Shahid Kapoor

Shahid Kapoor Favorite Actress: अपकमिंग फिल्म देवा को प्रमोट करने के लिए न्यूज 24 के इवेंट मंथन 2025 में पहुंचे एक्टर शाहिद कपूर और एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने फिल्म को लेकर बात की। इसके अलावा शाहिद और पूजा ने कई सारे सवालों का जवाब दिया। दोनों ने बताया कि फिल्म में क्या कुछ अलग है, जो दर्शकों को देखने को मिलेगा। इसके अलावा शाहिद ने ये भी बताया कि वो किसी भी फिल्म में क्या देखकर उसे साइन करते हैं। इसके अलावा शाहिद ने ये भी बताया कि उनकी फेवरेट एक्ट्रेस कौन हैं जिनके वो बहुत बड़े फैन रहे हैं।

शाहिद ने बताया अपना फेवरेट एक्टर 

शाहिद कपूर से जब उनके फेवरेट एक्टर और फेवरेट एक्ट्रेस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनके पसंदीदा एक्टर को उनके पिता पंकज कपूर ही हैं। शाहिद ने कहा कि उनके पिता से उन्होंने बहुत कुछ सीखा है। एक बेटा होने के नाते उनके पिता ने उन्हें जिंदगी की हर सीख दी है। उन्होंने कहा कि उनके पिता को 3 नेशनल अवॉर्ड मिले हैं लेकिन उन्हें लगता है कि उनके पिता को इससे ज्यादा अवॉर्ड्स मिलने चाहिए थे।

शाहिद की फेवरेट एक्ट्रेस कौन?

इसके अलावा जब शाहिद से न्यूज 24 के मंच पर पूछा गया कि उनकी ऑल टाइम फेवरेट एक्ट्रेस कौन है, तो इस पर शाहिद ने कहा कि हमेशा से धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के बहुत बड़े फैन रहे हैं। शाहिद ने कहा कि उनकी फेवरेट माधुरी ही हैं। इसके अलावा शाहिद ने अभिनेत्री तब्बू का भी नाम लिया। उन्होंने कहा कि मैंने तब्बू मैम के साथ फिल्म करते हुए काफी कुछ सीखा है। वो बहुत शानदार एक्ट्रेस हैं। शाहिद की ही तरह पूजा हेगड़े ने भी माधुरी दीक्षित को ही उनकी फेवरेट एक्ट्रेस बताया।

विज्ञापन

फिल्म ‘देवा’ की कहानी कैसी है?

फिल्म ‘देवा’ के बारे में शाहिद कपूर ने कहा कि ये उनकी पिछली फिल्म ‘कबीर सिंह’ से बिल्कुल अलग है, क्योंकि ‘देवा’ का अपना एक खास स्टाइल है। इस फिल्म में शाहिद कपूर एक पुलिसवाले का किरदार निभाते हुए गुंडों की पिटाई करते नजर आएंगे। वहीं पूजा हेगड़े इस फिल्म में एक पत्रकार के रूप में दिखाई देंगी। फिल्म को लेकर दोनों ही काफी एक्साटेड हैं।

यह भी पढ़ें: ‘शत्रु संपत्ति’ नियम क्या? जिसके चलते Saif Ali Khan खो सकते हैं 1500 हजार करोड़ की संपत्ति

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola